दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर (दीपू वर्मा)। कुशवाह कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संचालित कन्यादान मुहिम के अंतर्गत समाज की एकजुटता,सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला।
इस मुहिम के तहत एकत्रित कर कन्या दान राशि 71,810 की राशि ससम्मान प्रेमसिंह कुशवाह (निवासी आकपुरा, बसेड़ी) की सुपुत्रियों कु.शशि एवं कु.वर्षा को उनके विवाह हेतु सुपुर्द की गई। बेटियों के जो पिता हैं प्रेमसिंह कुशवाहा वह कैंसर से पीडि़त हैं और उनकी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय एवं कमजोर है यह सहयोग राशि समाज के विभिन्न वर्गों से स्वैच्छिक योगदान से एकत्रित,कर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।
इस अवसर पर कुशवाह कर्मचारी संघ, धौलपुर के अध्यक्ष हेमसिंह कुशवाह ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में सभी को बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए और इस प्रकार के पुनीत कार्य निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने बेटियों के उज्ज्वल एवं सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
साथ ही बसेड़ी कुशवाह समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह ने कर्मचारी संघ एवं सभी समाज बंधुओं का इस पुनीत कार्य हेतु सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। और कहा समाज को समय समय पर ऐसे कार्यों में हमेशा सहयोग करते रहना चाहिए क्योंकि बूंद बूंद से ही गढ़ा भरता है और साथ ही बेटियों को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना प्रेषित की
इस अवसर पर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमसिंह कुशवाहा बसेड़ी कुशवाहा समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष (बसेड़ी) कर्मचारी संघ अतर सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष जीतू कुशवाह, रामहेत कुशवाह, देवेंद्र कुशवाह, दीवान कुशवाह, प्रमोद कुशवाह, बत्तीलाल कुशवाह, प्रेमसिंह कुशवाह, सरपंच निरोतीलाल कुशवाह, अशोक कुशवाह सहित सैंकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कैंसर से पीडि़त पिता की पुत्रियों के विवाह के लिए सहयोग हेतु कन्यादान के रूप में 71,810 रुपए की राशि सम्मान से बेटियों को की सुपुर्द
कैंसर से पीडि़त पिता की पुत्रियों के विवाह के लिए सहयोग हेतु कन्यादान के रूप में 71,810 रुपए की राशि सम्मान से बेटियों को की सुपुर्द