दैनिक सम्राट संवाददाता
शाहाबाद/बारां (फिरोज खान)। ग्राम पंचायत सेमली फाटक के अंतर्गत आने वाले गांव कमलखेड़ा (लाल कांकरी) एवं खटक के मनरेगा श्रमिकों को करीब पांच महीने बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं मिल पाया है। इसको लेकर श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से शीघ्र भुगतान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कमलखेड़ा (लाल कांकरी) व खटका के 37 श्रमिकों ने दिसंबर 2025 में हजरत वाली तलाई पर मनरेगा के तहत कार्य किया था। इसके बावजूद आज तक उन्हें उनकी मेहनताना राशि नहीं मिल सकी है। श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
इसी तरह ग्राम खटका के श्रमिकों ने भी बताया कि उन्होंने सेमली फाटक रोड स्थित जीएसएस के पास चरागाह भूमि पर तलाई खुदाई का कार्य किया था, जिसका भुगतान अभी तक लंबित है।
जागृत महिला संगठन की लीलाबाई, भावना, दीना, रवीना, रामकुवर, शिवजी, उर्मिला, माखन, प्रसादी, लालाराम सहित खटका निवासी मांगी बाई, फूलवती बाई, शांति बाई, जानकी बाई, प्रभु बाई, गीताबाई, मुन्नीबाई, भाटो बाई, गाजिया बाई, बिंदु बाई, सत्तू बाई, धनराज और विक्रम ने बताया कि समय पर भुगतान नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जागृत महिला संगठन ने पंचायत समिति शाहाबाद के विकास अधिकारी से मांग की है कि मनरेगा श्रमिकों का लंबित भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनोज सहरिया ने बताया कि आगे से ही अभी बजट नहीं आया है। श्रमिकों का भुगतान बना हुआ है।जैसे ही बजट आएगा खातों में डाल दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि बजट के अभाव में सभी श्रमिको का भुगतान अटका हुआ है।
5 महीने से अटका मनरेगा भुगतान, श्रमिकों ने की जल्द भुगतान की मांग
5 महीने से अटका मनरेगा भुगतान, श्रमिकों ने की जल्द भुगतान की मांग