सिंगर आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने उनका गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर विदाई दी।
सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित उनके निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।
उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
देखें आशा भोसले के अंतिम संस्कार की 6 तस्वीरें-

आशा जी को उनके बेटे आनंद भोसले ने दी मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के वक्त महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पोती बिलख कर रोईं।

शान, सुदेश भोसले समेत कई गायकों ने गाने गाकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर रखा गया था।

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग नजर आए।