Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
14 अप्रैल 2026
Epaper

20400 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहा जहाज 'जग विक्रम'

20400 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहा जहाज 'जग विक्रम'
20400 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहा जहाज 'जग विक्रम'

नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने बीते 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। ह टैंकर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरा और शनिवार दोपहर को ओमान की खाड़ी में पहुंच गया है और भारत की ओर बढ़ रहा है।

जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने कहा, "भारतीय ध्वज वाला LPG जहाज 'जग विक्रम' 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा। इस जहाज पर लगभग 20,400 मीट्रिक टन LPG और 24 नाविक सवार हैं। इस जहाज के 14 अप्रैल को कांडला पहुंचने की उम्मीद है। भारत के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य है, और किसी भी तरह की भीड़भाड़ की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।"

'जग विक्रम' मार्च की शुरुआत से लेकर अब तक फारसी खाड़ी से बाहर निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज है। 15 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट में अभी फंसे हैं। भारत के लिए कार्गों कई विदेशी झंडे वाले जहाज भी वहां फंसे फंसे हुए हैं। इस बीच अमेरिका ने होर्मुज में नाकाबंदी का एलान कर दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि होर्मुज में अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद जहाजों के आवागमन पर रोक लगता है या सुरक्षित तरीके से जहाजों का आवागमन जारी रहेगा।