Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 अप्रैल 2026
Epaper

गड्ढों और कीचड़ की चपेट में हाइवे किनारे जिले का मुख्य चौराहा, लगभग साल भर से चैम्बरों से फूट रहा कीचड़ का फव्वारा

गड्ढों और कीचड़ की चपेट में हाइवे किनारे जिले का मुख्य चौराहा, लगभग साल भर से चैम्बरों से फूट रहा कीचड़ का फव्वारा
गड्ढों और कीचड़ की चपेट में हाइवे किनारे जिले का मुख्य चौराहा, लगभग साल भर से चैम्बरों से फूट रहा कीचड़ का फव्वारा

एनएचएआई की लापरवाही सडक़ किनारे बने ज्यादातर चैम्बर खुले पड़े
दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर/मनियां (दीपू वर्मा)।
जिले के नगर पालिका क्षेत्र मनियां में सालों से अटकी पड़ी नाला सफाई व्यवस्था बड़ी समस्या बनी हुई है। सालों से नाले के चैम्बरों की सफाई नहीं होने के कारण यहां के मुख्य चौराहे पर गन्दा पानी एकत्रित हो रहा है जिसके कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। दुकानदारों द्वारा निजी स्तर पर कई बार चैंबरों की सफाई करा दी गई लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में चैम्बरों से कीचड़ युक्त गंदा पानी निकल रहा है। 
मांगरोल रोड स्थित मिष्ठान भंडार दुकानदारों ने सडक़ के किनारे बने खरंजा को उखड़वा कर मिट्टी डालकर ऊंच बना दिया है जिसके कारण नाले में बहने वाला पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ पर बह रहा है जिसके कारण आए दिन बड़े बुजुर्ग एवं स्कूल पढऩे के लिए जाने वाले छात्र-छात्राएं गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मांगरोल चौराहे पर खुले पड़े चैम्बर में शनिवार सुबह एक वृद्ध महिला एवं एक युवक गिरकर घायल हो गए। संबंधित विभाग का इस और कोई ध्यान नहीं है।
स्थानीय दुकानदार सत्यवीर सिंह एवं कृष्णा कुमार ने बताया हाईवे किनारे स्थित है चौराहे पर बने नाले पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो चुके हैं जिसके कारण नालों का गंदा पानी सडक़ के ऊपर होकर निकल रहा है अवरोध होने के कारण यही गंदा पानी कॉलोनी और मोहल्लों के आम रास्ते में जमा हो रहा है जिससे लोग बहुत परेशान हैं। इन चैम्बरों से सुबह से लेकर शाम तक गंदा पानी ओवरफ्लो के रूप में बाहर निकल रहा है। 
राहगीर शिवराज सिंह, मलखान सिंह और राजवीर ने बताया सम्बंधित विभाग तो चैन की नींद सोया हुआ है, क्यों कि इस ओर इनका ध्यान नहीं है, और देखा जाए तो यहां से दिन भर मनियां तहसीलदार, धौलपुर तहसीलदार, उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों की गाड़ी निकलती है लेकिन सडक़ के बीचों बीच बने गड्ढे की तरफ इनका ध्यान नहीं जाता है। मनिया थाने से लेकर 13 पुलिया तक करीब 1 किलोमीटर के दायरे में नाले का गंदा पानी सडक़ के ऊपर होकर निकल रहा है ग्रामीण क्षेत्र से बाजार सामान लेने के लिए आने वाले हम जैसे लोग बहुत परेशान रहते हैं। मांगरोल चौराहे के बीच नाले का पाइप टूटने से घण्टों तक जाम लग जाता है। लाइन स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है, क्यों कि इसके कारण नाले बन्द हो चुके हैं जिसके चलते गन्दा पानी सडक़ पर एकत्रित हो रहा है।