Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

गैंगरेप के बाद 10 मीटर घसीटा, कुएं में फेंक दिया':चश्मदीद बोला- 30 मिनट तड़पने के बाद हुई मौत; मां बोली- जान के बदले जान चाहिए

गैंगरेप के बाद 10 मीटर घसीटा, कुएं में फेंक दिया':चश्मदीद बोला- 30 मिनट तड़पने के बाद हुई मौत; मां बोली- जान के बदले जान चाहिए
गैंगरेप के बाद 10 मीटर घसीटा, कुएं में फेंक दिया':चश्मदीद बोला- 30 मिनट तड़पने के बाद हुई मौत; मां बोली- जान के बदले जान चाहिए

बिहार के गयाजी जिले में 13 साल की एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। फतेहरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में परीक्षा देकर स्कूल से लौटते समय कुछ नाबालिग लड़कों ने उसे अगवा कर लिया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को बेहोश भी किया गया।

 

इस मामले में फतेरपुर थाने में चार नाबालिग किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता का मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

 

पहले बेहोश किया, फिर गैंगरेप

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल से परीक्षा देकर अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी समय रास्ते से सुनसान जगह पर चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह पर नशीला पदार्थ लगे कपड़ा ढक कर जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गए।

 

बचाओ-बचाओ’ की आवाज सुनकर दौड़ी मां-बहन

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, उस दौरान लड़की जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन दौड़ पड़े। सबसे पहले उसकी मां और बड़ी बहन घटनास्थल की ओर भागी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने लड़की का मुंह दबा दिया और उसे पैर से घसीटते हुए घर से बाहर ले गए।

इसके बाद उसे 10 मीटर की दूरी पर मौजूद कुएं तक ले गए और धक्का दे दिया। इसके बाद सभी आरोपी खेतों की तरफ भाग गए।

 

आधे घंटे तक कुएं में पड़ी रही छात्रा

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग दौड़कर कुएं के पास पहुंचे और लड़की को बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन कुआं काफी गहरा था।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, करीब आधे घंटे तक लड़की कुएं के अंदर ही पड़ी रही। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने रस्सी और कांटे की मदद से उसे निकालने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गांव वालों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मां-बहन की चीखें निकलने लगीं। बता दें कि मृतका के घर से घटनास्थल की दूरी 50 मीटर है।

पुलिस को दी गई सूचना, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

घटना की जानकारी गांव वालों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, घटना को बीते 30 घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। बाकी के मुख्य आरोपी समेत 4 फरार हैं

 

गांव में पहले भी बदनाम थे आरोपी

ग्रामीण का कहना है, जिन युवकों पर आरोप लगा है, वे पहले भी गांव की कई लड़कियों के साथ छेड़खानी कर चुके हैं। कुछ मामलों में शिकायत भी दर्ज हुई थी और उन्हें जेल भी भेजा गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला।

गांव के लोगों का कहना है कि वे लगातार लड़कियों को परेशान करते थे और दबंगई दिखाते थे।

 

पहले भी छात्रा को दी थी धमकी

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, मुख्य आरोपी पहले भी छात्रा के साथ छेड़खानी कर चुका था। एक बार तो वह लड़की के घर में घुस गया था और उसे धमकी दी थी कि वह उसके साथ रेप करेगा। उसने यह भी कहा था कि अगर किसी ने विरोध किया तो पूरे परिवार को मार देगा।

उस समय गांव के लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया था और उसकी पिटाई भी की थी। इसके बाद उसे समझाकर छोड़ दिया गया था, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने तब भी कहा था कि थाना प्रशासन कुछ नहीं करेगा। मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं सबको खरीद सकता हूं।

 

वारदात के बाद लगाया वॉट्सऐप स्टेटस

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि घटना के बाद मुख्य आरोपी ने वॉट्सऐप पर एक वीडियो स्टेटस लगाया था। इसमें वह भोजपुरी गाने पर लिपसिंग करते हुए कह रहा था, हम तो तुम्हें दुल्हन बनाकर ले जाएंगे… अगर कोई बोलेगा तो घर में घुसकर सबको मार डालेंगे।

जब यह स्टेटस गांव के लोगों ने देखा तो उनका गुस्सा और बढ़ गया। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ अपराध ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को चुनौती देने जैसा है। लड़की राजपूत समाज की है। वहीं, लड़का पासवान जात से है, इसलिए गांव में जात को लेकर भी हंगामा हो रहा है।

 

जान के बदले जान चाहिए

दुख और गुस्से से भरी मां कहती हैं कि अब मुझे सिर्फ न्याय चाहिए। जिस तरह मेरी 15 साल की बेटी की जान ली गई है, उसी तरह दोषियों को भी सजा मिलनी चाहिए।

भावुक होकर मां कहती हैं, मेरी बेटी को मारने वालों की भी जान जानी चाहिए। तभी हमें सुकून मिलेगा।