Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

प्रतिभाओं को सम्मान के लिए तपती गर्मी में 2 घंटे करना पड़ा इंतजार, रुमाल और दुपट्टों से हवा कर गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए जमीन पर बैठे छात्र

प्रतिभाओं को सम्मान के लिए तपती गर्मी में 2 घंटे करना पड़ा इंतजार, रुमाल और दुपट्टों से हवा कर गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए जमीन पर बैठे छात्र
प्रतिभाओं को सम्मान के लिए तपती गर्मी में 2 घंटे करना पड़ा इंतजार, रुमाल और दुपट्टों से हवा कर गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए जमीन पर बैठे छात्र

मंच पर अतिथि और शिक्षा अधिकारी ले रहे ठंडी हवा का आनंद

दैनिक सम्राट संवाददाता
हिण्डौन सिटी/करौली (ओमप्रकाश सुमन)।
उपखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिण्डौन में मंगलवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। समारोह में ब्लॉक क्षेत्र के कई विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मान के लिए बुलाया गया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उन्हें दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति का सामना करना पड़ा।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम शुरू होने से लेकर सम्मान पाने तक करीब दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान तेज गर्मी और तपते टीन शेड के नीचे जमीन पर बैठे छात्र-छात्राओं के लिए न तो कूलर की व्यवस्था की गई और न ही पर्याप्त पंखे लगाए गए।  विद्यार्थी गर्मी से बचने के लिए रुमाल और दुपट्टों से खुद को हवा करते रहे, जबकि मंच पर बैठे अतिथिगण और शिक्षा विभाग के अधिकारी ठंडी हवा का पूरा आनंद लेते रहे। इस विडंबना ने समारोह के माहौल को प्रभावित किया। समारोह में पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवारी, सीबीईओ दयाल सिंह सोलंकी और प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार शर्मा ने ब्लॉक स्तर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम में ही यदि छात्रों की इतनी उपेक्षा की जाए तो यह चिंतनीय विषय है। शिक्षा विभाग से इस मामले में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।
इनका हुआ सम्मान: कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में 97त्न अंक प्राप्त करने वाली महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हिंडौन सिटी की छात्रा निष्ठा सिंह,  कक्षा 10वीं में 95.33त्न अंक हांसिल करने वाली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुरसी की छात्रा रितिका जांगिड़ सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक ने किया प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। उन्होंने प्रतिभाओं को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम अर्जित कर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनकर अपने परिवार, गांव, शहर और देश का नाम रोशन करने की बात कही।