यूपी : संभल में शिक्षिका पर एसिड अटैक, चेहरा- पेट सब झुलसा स्कूटी से आए युवक ने फेंका तेजाब, मातम में बदलीं खुशी की शहनाइयां

यूपी : संभल में शिक्षिका पर एसिड अटैक, चेहरा- पेट सब झुलसा स्कूटी से आए युवक ने फेंका तेजाब, मातम में बदलीं खुशी की शहनाइयां

Sambhal news: उत्तर प्रदेश के संभल में एक टीचर पर एसिड अटैक की सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्कूल से घर लौट रहीं शिक्षिका पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। शख्स स्कूटी पर सवार होकर आया था। जैसे ही लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, वो मौके से फरार हो गया। घटना में टीचर बुरी तरह से झुलस गईं। महिला की डेढ़ महीने बाद शादी होनी है। डॉक्टर का कहना है कि पीड़ित महिला 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति पीड़िता को उनके घर ले गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। डॉक्टर राजेश कुमार के अनुसार, पीड़िता का इलाज शुरू कर दिया गया है। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता, तो उन्हें रेफर किया जा सकता है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।


क्या है पूरा मामला?

मामला नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा का है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस समय महिला टीचर पर ये एसिड अटैक हुआ, उस समय वह स्कूल से वापस लौट रही थी। हमलावर ने बीच सड़क पर महिला के चेहरे और पेट पर एसिड फेंका। ये हमला इतना भीषण था कि महिला टीचर सड़क पर ही गिर गई। इसके बाद महिला को किसी तरह उसके घर पहुंचाया गया और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई।

 

कुछ ही समय बाद होने वाली थी महिला की शादी


जानकारी ये भी मिली है कि महिला की एक से डेढ़ महीने बाद शादी होने वाली थी। जिस घर में खुशी की शहनाईयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है। 

 

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

 

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया अध्यापिका पर स्कूल से 4–5 किलोमीटर दूर स्कूटी सवार व्यक्ति ने उन पर कोई केमिकल फेंक दिया। महिला को अस्पताल लाया गया। इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार 20 से 25 प्रतिशत तक बर्न इंजरी है।घटना में इस्तेमाल किए गए केमिकल को फॉरेंसिक टीम की मदद से कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की जल्द होगी गिफ्तदारी 

3 weeks, 3 days ago क्राइम