दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर। जिले की राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के नीमडाड़ा गांव में मंगलवार को प्रजापति समाज के सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा है, गांव के सैकड़ों लोगों ने भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा का गर्मजोशी के साथ चांदी का मुकुट पहनाकर बड़ी माला एवं शॉल पहनाकर पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत सम्मान किया।
जहां गांव में किसान वर्ग से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठजनों ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया है स्थानीय स्तर पर लोगों के द्वारा धौलपुर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा की उपस्थिति में भाजपा का फटका पहनकर सदस्यता ली है।
भाजपा नेत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वतंत्रता के साथ जनहित में कार्य कर रहा है, भाजपा विश्व का सबसे बड़ा ऐसा संगठन है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहा है प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा दिनों दिन मजबूत हो रही है मुख्यमंत्री ने पिछले सवा दो साल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं वे जमीनी स्तर से स्वयं जुड़े रहे ठीक उसी प्रकार आमजन के साथ संवाद कर समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कर रहे हैं। प्रदेश की भजनलाल सरकार लगातार धौलपुर जिले के विकास पर भी ध्यान दे रही है इससे प्रभावित होकर यहां सैकड़ों मेरे परिवारजनों ने भाजपा का दामन थामा है और जनहित में खुले विचारों के साथ कार्य करने का प्रण लिया है। इस दौरान रामचरण प्रजापति, रामनारायण प्रजापति, रामावतार, राधेश्याम, रामहरि, रामराज, रामबिलास सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान कार्यक्रम में नाहिला मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह, राजाखेड़ा मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, हरि सिंह गुर्जर, कपूरचंद प्रजापति, डॉक्टर शिवसिंह, विष्णु सैंथिया, शंकर सिंह, कुम्हर सिंह ठाकुर, सुनील घुरैया, मिश्रीलाल सैंथिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रजापति समाज के सैकड़ों कांग्रेसियों ने कांग्रेस का हाथ छोडक़र थामा भाजपा का दामन, भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा का भव्य स्वागत कर ली भाजपा की सदस्यता
प्रजापति समाज के सैकड़ों कांग्रेसियों ने कांग्रेस का हाथ छोडक़र थामा भाजपा का दामन, भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा का भव्य स्वागत कर ली भाजपा की सदस्यता