Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

झालावाड़: कमरे में पति-पत्नी मिलकर बना रहे थे नकली नोट, कमरा किराएं पर ले रखा था , पुलिस ने 10.19 लाख के नकली नोटो के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया

झालावाड़: कमरे में पति-पत्नी मिलकर बना रहे थे नकली नोट, कमरा किराएं पर ले रखा था , पुलिस ने 10.19 लाख के नकली नोटो के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया
झालावाड़: कमरे में पति-पत्नी मिलकर बना रहे थे नकली नोट, कमरा किराएं पर ले रखा था , पुलिस ने 10.19 लाख के नकली नोटो के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया

राजस्थान: झालावाड़ जिले के झालरापाटन इलाके में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में पति-पत्नी भी शामिल थे। जो मिलकर किराए के कमरे में नकली नोट बनाने की मशीन चला रहे थे। दोनों कूरियर से नकली नोट सप्लाई करते थे। झालावाड़ डीएसटी और चंडीगढ़ पुलिस ने 10.19 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने आरोपियों के कमरे से लैपटॉप, कलर प्रिंटर, कटर, पेपर, स्याही और स्क्रीन फ्रेम इमेजर बरामद किए है। चंडीगढ़ पुलिस आगे की जांच के लिए जब्त सामान के साथ आरोपियों को चंडीगढ़ ले गई है।


पुलिस ने मकान पर छापा मारकर जितेन्द्र शर्मा और उनकी पत्नी रजनी शर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी एक साथ नकली नोट बनाने का काम करते थे। जांच में पता चला कि ये लोग नकली नोटों को कुरियर सेवाओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर भेजते थे।

 

कुरियर बुकिंग के दौरान वे फर्जी नाम और पता देते थे जिससे पुलिस के लिए उनका पता लगाना कठिन हो रहा था। लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला आरोपी की पहचान कर ली।


आरोपियों से मिले थे 10 लाख से ज्यादा के नकली नोट

 

झालावाड़ पुलिस ने बताया- चंडीगढ़ पुलिस ने 29 सितंबर को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लाख 19 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपी गौरव के पास से 500 रुपए के 1,646 नोट (8.23 लाख रुपए) और विक्रम के पास से 500 रुपए के 392 नोट (1.96 लाख रुपए) बरामद किए थे।

 

महीने से झालरापाटन में किराए पर ले रखा कमरा जांच में सामने आया कि रजनी और जितेंद्र शर्मा (37) दोनों मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं और 5 महीने से झालरापाटन में किराए का कमरा लेकर रह रहे है। बुधवार रात को डीएसटी टीम और चंडीगढ़ पुलिस ने महिला के घर छापा मारकर नकली नोट और सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और कौन लोग लिप्त हैं!