Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद तीखी भाषा में पोस्ट करते हुए ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की चेतावनी दी और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बड़े हमले किए जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 6 अप्रैल की तय समयसीमा से एक दिन पहले ही ईरान पर दबाव बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ऐसा हमला होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

इससे पहले 21 मार्च को भी ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट्स को नष्ट कर दिया जाएगा, जिसकी शुरुआत देश के सबसे बड़े बिजली संयंत्र से होगी।

WhatsApp Image 2026-04-05 at 5.54.18 PM

कड़ी भाषा में दी चेतावनी

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने बेहद आक्रामक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि 'मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा' और ईरान को तुरंत होर्मुज खोलने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो हालात बेहद खराब हो जाएंगे।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पहले ही उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर इस समय सीमा में समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका की ओर से कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शनिवार को भी कहा था कि समय खत्म हो रहा है और अगर ईरान ने कदम नहीं उठाया तो भयंकर हमला किया जाएगा।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर स्ट्रेट ऑ होर्मुज को लेकर। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है और इसके बंद होने से वैश्विक स्तर पर असर पड़ रहा है।

 

ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया

ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है।

ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा।

नेतन्याहू ने अमेरिकी पायलट को बचाने पर ट्रम्प को बधाई दी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान में फंसे अमेरिकी F-15 पायलट को बचाने पर डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी सेना को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि एक बहादुर पायलट को सुरक्षित बचाया जाना बड़ी बात है और इस पर सभी इजराइली खुश हैं। अमेरिकी सैनिकों ने बहुत हिम्मत का काम किया है।

नेतन्याहू ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि जब देश मिलकर हिम्मत और मजबूत इरादे से काम करते हैं, तो वे बड़ी मुश्किलों को भी पार कर सकते हैं। इस ऑपरेशन से यह बात फिर साबित होती है कि किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाता।

 

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान-ईरान ने बातचीत की

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान और ईरान के बीच बातचीत हुई है। दोनों देशों ने इस समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही और नियंत्रण के संभावित विकल्पों पर चर्चा की।

ओमान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार की बैठक में विशेषज्ञों और अधिकारियों ने कई प्रस्ताव रखे, जिन पर आगे विचार किया जाएगा।

होर्मुज स्ट्रेट की जियोलोकेशन इस बातचीत की मुख्य वजह है। इसका उत्तरी हिस्सा ईरान के नियंत्रण में है, जबकि दक्षिणी हिस्सा ओमान के पास है। ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा और आवाजाही में दोनों देशों की भूमिका अहम है।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का करीब 20% गुजरता है। जंग के बीच ईरान ने इस रास्ते को ज्यादातर जहाजों के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, रविवार को कुछ टैंकर इस रास्ते से गुजरे।

ईरान इस स्ट्रेट पर अपनी संप्रभुता की मान्यता चाहता है और जहाजों की आवाजाही को अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।

 

ईरान के पहाड़ों में छिपा था अमेरिकी पायलट, 36 घंटे में दुश्मन के बीच से बचाया

अमेरिका के एक F-15 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर मार गिराए जाने के 36 घंटे बाद उसके दोनों पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने बचा लिया है।

शनिवार को स्पेशल कमांडो यूनिट ने दर्जनों लड़ाकू विमानों के साथ ईरान में ऑपरेशन चलाया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी फोर्स को उस इलाके तक पहुंचने से रोकने के लिए हमले भी किए।

इस दौरान भारी गोलीबारी हुई, लेकिन अंत में अमेरिकी टीम पायलट को सुरक्षित निकालने में सफल रही और सभी सैनिक ईरान से बाहर आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करार दिया है।