Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

बौखलाया पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमला करने की दी गीदड़भभकी

बौखलाया पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमला करने की दी गीदड़भभकी
बौखलाया पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमला करने की दी गीदड़भभकी

नई दिल्ली। भारत से लगातार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को फिर से गीदड़भभकी दी है।

ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भविष्य में भारत की ओर से किसी भी प्रकार के दुस्साहस की कोशिश का जवाब कोलकाता पर हमले से दिया जाएगा।

ख्वाजा आसिफ का यह बयान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मौजूदा स्थिति में भारत के पड़ोसी देश की किसी भी दुस्साहस पर अभूतपूर्व और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान की गीदड़भभकी

आसिफ ने कहा, 'अगर भारत इस बार कोई भी कदम उठाता है, तो हम उसे कोलकाता तक ले जाएंगे।' उन्होंने दावा किया कि ऐसी खबरें हैं कि उनके अपने आदमियों के जरिए या पाकिस्तानियों के जरिए झूठा अभियान चलाया गया है, जिसमें कुछ शवों को कहीं लिटाकर यह कहा गया है कि वे आतंकवादी थे और उन्होंने वारदातों को अंजाम दिया था।

हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। आसिफ ने कहा कि किसी भी हमले का पाकिस्तानी जवाब तेज, सुनियोजित और निर्णायक होगा।