Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रक्षा खर्च में 500 अरब डॉलर की भारीभरकम बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रक्षा खर्च में 500 अरब डॉलर की भारीभरकम बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रक्षा खर्च में 500 अरब डॉलर की भारीभरकम बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2027 के लिए रक्षा खर्च में 500 अरब डॉलर की भारीभरकम बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।

बजट में गोल्डन डोम जैसे एडवांस डिफेंस सिस्टम के लिए फंड रखा गया है, जिससे अमेरिका अपनी सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करना चाहता है। इसके अलावा नए युद्धपोत बनाने भी जोर दिया गया है।

नासा के बजट में 5.6 अरब डॉलर की कटौती के साथ ही गैर-रक्षा विवेकाधीन खर्च में 10 प्रतिशत की कटौती का भी प्रस्ताव है।यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रपति को विदेश मामलों में जोखिम भरे फैसले लेने पड़ रहे हैं।

प्रशासन अमेरिकी सैनिकों को पश्चिम एशिया भेज रहा है और देश के भीतर आम जनता इस संघर्ष के कारण आसमान छूती गैस की कीमतों से पैदा हुए आर्थिक संकट को झेल रही है।

इस प्रस्ताव को अंतत: अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी की आवश्यकता होगी, जहां ट्रंप के खर्च संबंधी फैसलों पर मतभेद के कारण हाल ही में अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन हुआ था।

रक्षा खर्च में प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी, जो 2026 के लगभग एक ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 1.5 ट्रिलियन डालर हो जाएगी, में सैन्य कर्मियों के वेतन में 5-7 प्रतिशत की वृद्धि भी शामिल है।

पेंटागन ने ईरान युद्ध के खर्च के लिए पहले ही 200 अरब डालर की अतिरिक्त फंडिंग का अनुरोध किया है, लेकिन व्हाइट हाउस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कांग्रेस से यह अनुरोध नहीं किया है।