Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

अफगानिस्तान में भूकंप से आठ लोगों की मौत, भारत और पाकिस्तान में भी झटके

अफगानिस्तान में भूकंप से आठ लोगों की मौत, भारत और पाकिस्तान में भी झटके
अफगानिस्तान में भूकंप से आठ लोगों की मौत, भारत और पाकिस्तान में भी झटके

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में शुक्रवार की रात आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के बाद काबुल में एक घर गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। रात 9.42 बजे आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 150 किलोमीटर की गहराई पर था।

उत्तर भारत और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार रात उत्तर भारत के कई हिस्सों में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया।

कुछ सेकंड तक चले इस भूकंप के झटके दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में महसूस किए गए। किसी प्रकार के नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के दौरान घरों में छत के पंखे और बत्तियां हिलने के वीडियो कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर साझा किए। एक इंटरनेट मीडिया यूजर ने कहा, 'उम्मीद है किसी को चोट नहीं आई होगी। मैंने पंखा हिलते देखा और खबर देखी तो पता चला कि भूकंप आया है'।

चंडीगढ़ निवासी बलदेव चंद ने बताया कि उन्हें तेज झटका लगा। पंजाब के जीरकपुर में एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर रहने वाले अजय कुमार ने कहा, 'झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस हुए। हमने नीचे भागने का सोचा, लेकिन झटके जल्द ही रुक गए।'

इस दौरान एनसीआर के कई रिहायशी इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल गए जबकि दफ्तरों में भी लोग कुछ देर के लिए इमारतों से बाहर चले गए।

वहीं, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तिब्बत में भी 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।