विरोधियों को मिला मौका: जन्मदिन पर कम संख्या बस्सी में चर्चा का विषय, विरोधी दल इन दृश्यों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर ‘खाली कुर्सी’ अभियान जैसे वीडियो के माध्यम से तंज कसते नजर आये
समारोह में हजारों की उम्मीद, सैकड़ों लोग भी नहीं पहुंच पाये बधाई देने
दैनिक सम्राट संवाददाता
बस्सी (डीसी बेनिवाल)। शहर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी चन्द्रमोहन मीना का जन्मदिन समारोह शनिवार को बस्सी शहर के एक निजी गार्डन में मनाया गया। बर्थडे समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पोस्टर, बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार करके प्रदर्शनियां लगाई। ताकी समारोह में भीड़ इक_ा हो। लेकिन मीना के जन्मदिन पर खास विषय यह रहा की इतने बड़े समारोह में सैकड़ों लोग भी बधाई देने नहीं पहुंच पाये। जिससे समारोह स्थल की कुर्सियां तक खाली पड़ी रह गई। जो विधानसभा क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना रहा। मौजूदा लोगों ने बताया कि कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन लोग नजर नहीं आये। गौरतलब है कि विधायक प्रत्याशी के जन्मदिन समारोह में खाली कुर्सियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना, संबंधित प्रत्याशी की घटती लोकप्रियता या खराब प्रबंधन का संकेत माना जा सकता है।
गौरतलब है कि राजनीतिक संदेश को लेकर बस्सी में खाली कुर्सियां यह दर्शा रही थी कि कार्यकर्ताओं या आम जनता में प्रत्याशी के प्रति उत्साह कम है, जो आगामी चुनावों के लिए एक चिंताजनक संकेत हो सकता है। अक्सर ऐसे मामलों में भारी भीड़ की उम्मीद की जाती है, लेकिन खराब प्रचार या जमीनी समर्थन की कमी के कारण कुर्सियां खाली रहना विधानसभा प्रत्याशी के लिए बहुत बड़ी बात है। इधर, विपक्षी तंज विरोधी दल इन दृश्यों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर खाली कुर्सी अभियान जैसे वीडियो के माध्यम से तंज कसते नजर आये।
