Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 61वाँ अधिवेशन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 61वाँ अधिवेशन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 61वाँ अधिवेशन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 61वाँ अधिवेशन पूर्णिमा विश्वविद्यालय जयपुर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन से किया । बस्सी नगर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार की शिक्षा नीति एवं सरकार द्वारा 10 लाख कुल भर्तियों का विवरण दिया । मुख्यमंत्री ने बताया कि अभाविप ने राष्ट्र निर्माण में हमेशा योगदान दिया एवं आपातकालीन समय में युवाओं के सहयोग की सराहना की।

अभाविप के रोहित मीणा ने राज्य सरकार के समय कॉलेज चुनाव का मुद्दा पूर्ण जोश के साथ उठाया एवं साथ ही राज्य सरकार को आह्वान किया कि अगर चुनाव नहीं हुए तो राज्य सरकार का पूर्ण जोश के साथ विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जायेगा।

साथ ही अभाविप के द्वारा अधिवेशन में युवा प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद, महान योद्धा महाराणा प्रताप, रानी अब्बक्का चौटाका शौर्य, विरसा मुंडा को याद किया गया।

अभाविप के अधिवेशन में बस्सी नगर मंत्री नितेश शर्मा, सहमंत्री खुशी शर्मा, कानोता नगर मंत्री दिलखुश प्रजापति आदि की भागीदारी रही।