साधना महोदधि अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश-
साधना महोदधि अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ का शुक्रवार,दिनांक 16 जनवरी को मध्याह्न पश्चात 4.00 बजे तीनों नसियां श्री दिगम्बर जैन तीनों नसियां (संघीजी, नसियां बजो की, नसियां दीवान जी, झालरेवाली) जयपुर स्थित दिगम्बर जैन मन्दिरों में दर्शनार्थ एवं रात्रि विश्राम हेतु मगंल प्रवेश होगा।
पूज्य आचार्य श्री ससंघ का रात्रि विश्राम वर्धमान रसायन शाला, संघीजी की नसियां में रहेगा।
साधना महोदधि अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ का रविवार, 18 जनवरी को प्रातः जयपुर चार दीवारी में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा
आचार्य श्री ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश जुलूस अग्रवाल कालेज से प्रातः 8.15 बजे रवाना होकर जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौडा रास्ता, न्यू गेट होते हुए रामनिवास बाग पहुंचेगा। जहां यूनियन क्लब फुटबॉल ग्राऊंड - 2 पर धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा।
आचार्य श्री के पावन सानिध्य में वी.टी. रोड ग्राउंड, मानसरोवर, जयपुर में 25 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक निम्न कार्यक्रम आयोजित होंगे !
भगवत् जिनेन्द्र महा अर्चना महोत्सव
विश्व शांति महायज्ञ
चारित्र शुद्धि महामण्डल विधान
विवाह अणुव्रत संस्कार शिविर
जहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, शासकीय अधिकारियों को अनुकूल स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि करने के शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि आचार्य 557 दिन का एकसाथ उपवास और अब तक 12 हजार से अधिक उपवास कर “उपवास शिरोमणी” की उपाधि से अलंकृत हैं। महाराज ने हाल ही में स्वामी रामदेव महाराज के साथ ‘उपवास क्रांति’ को आहूत किया।