Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 मई 2026
Epaper

देश में कांग्रेस की घटती स्वीकार्यता से राहुल गांधी हताशा में, राहुल गांधी को मनोचिकित्सक को दिखाए पार्टी: मदन राठौड़

देश में कांग्रेस की घटती स्वीकार्यता से राहुल गांधी हताशा में, राहुल गांधी को मनोचिकित्सक को दिखाए पार्टी: मदन राठौड़
देश में कांग्रेस की घटती स्वीकार्यता से राहुल गांधी हताशा में, राहुल गांधी को मनोचिकित्सक को दिखाए पार्टी: मदन राठौड़

दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर
। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की। राठौड़ ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की जनता में लगातार स्वीकार्यता घटती जा रही है, ऐसे में हाशिए पर पहुंची कांग्रेस को देखकर राहुल गांधी हताशा में घटिया शब्दावली पर उतर आए हैं। देश के प्रधानमंत्री के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वाले राहुल गांधी को मनोचिकित्सक को दिखवाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी का बयान हताशा की पराकाष्ठा है। इसके लिए जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है और आदर्श लोकतंत्र में इसे जनता स्वीकार्य नहीं करेगी।  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस कृत्य के लिए नागरिक बहिष्कार कर देना चाहिए। यह राहुल गांधी के संस्कारों का अभाव ही है, जो देश को समृद्ध, विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे है, उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के इसी रवैए के चलते देश की जनता ने उन्हें हाशिए पर पहुंचा दिया। 
बंगाल, पुडुचेरी सहित देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। राहुल गांधी ही नहीं, कभी सोनिया गांधी, तो कभी मणिशंकर अय्यर जैसे कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन देश की जनता इन्हें लगातार हाशिए पर धकेल रही है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व को नकार चुकी है। कांग्रेस के कुछ नेता लगातार निम्न स्तर की शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं, जो भारतीय लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है। 
चंद्रयान मिशन, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने भारत की ताकत दिखाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने का काम किया है और भारत को दुनिया की बड़ी शक्तियों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी सरकार ने रेलवे, एयर कनेक्टिविटी, सडक़ विकास, औद्योगिक प्रगति, युवा रोजगार, चिकित्सा सुविधाओं और किसानों की आय बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान मिशन, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने दुनिया में भारत की ताकत का संदेश दिया है। इसके बावजूद विपक्ष हल्के स्तर की राजनीति कर रहा है जो स्वीकार्य नहीं है। घटिया शब्दावली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी राजनेताओं के इस रवैए को बर्दाश्त नहीं करेगा। 
पेट्रोल-डीजल पर भ्रम फैला रही कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर अनावश्यक रूप से कांग्रेस द्वारा भ्रम और भय फैलाया जा रहा है, जबकि देश में पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। प्रधानमंत्री ने मेशा संसाधनों के संतुलित और जिम्मेदार उपयोग की बात कही है। मितव्ययता  की सलाह देना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी नेता के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग उचित नहीं है। राठौड़ ने कहा कि ऐसी राजनीति से जनता कांग्रेस को जवाब देगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी राजनीतिक दलों को संयमित भाषा का उपयोग करना चाहिए।