Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 मई 2026
Epaper

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जारी किया आदेश- बंगाल के मदरसों में भी अनिवार्य होगा वंदे मातरम्

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जारी किया आदेश- बंगाल के मदरसों में भी अनिवार्य होगा वंदे मातरम्
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जारी किया आदेश- बंगाल के मदरसों में भी अनिवार्य होगा वंदे मातरम्

कोलकाता। बंगाल में अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया है।

अल्पसंख्यक कार्य एवं मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि बंगाल में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां संथाली भाषा में पढ़ाई होती है। जब उन स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य है तो मदरसों में इसे लागू करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

मदरसा शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व के सभी आदेशों और प्रथाओं को निरस्त करते हुए राज्य के सभी सरकारी मॉडल मदरसे, सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे, मान्यता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त मदरसे, एमएसके और एसएसके में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य किया जाता है।

इससे पहले 13 मई की शाम राज्य के शिक्षा विभाग ने भी सभी सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य करने की अधिसूचना जारी की थी। बाद में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया हैंडल पर उस अधिसूचना को साझा किया था।

शिक्षा विभाग की अधिसूचना में कहा गया था कि राज्य के सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य रहेगा।