Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 मई 2026
Epaper

हिण्डौन सिटी में मेडिकल स्टोर रहे बंद, मरीजों को हुई परेशानी, जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्रों पर अतिरिक्त फार्मासिस्टों की लगाई ड्यूटी

हिण्डौन सिटी में मेडिकल स्टोर रहे बंद, मरीजों को हुई परेशानी, जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्रों पर अतिरिक्त फार्मासिस्टों की लगाई ड्यूटी
हिण्डौन सिटी में मेडिकल स्टोर रहे बंद, मरीजों को हुई परेशानी, जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्रों पर अतिरिक्त फार्मासिस्टों की लगाई ड्यूटी

दैनिक सम्राट संवाददाता
हिण्डौन सिटी (ओमप्रकाश सुमन)।
ऑनलाइन फार्मेसी और ई-फार्मा कंपनियों के बढ़ते कारोबार के विरोध में हिण्डौन सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को शहर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। दवा दुकानों के शटर गिरे होने से रोजाना की दवाओं पर निर्भर मरीज और उनके परिजन काफी परेशान दिखे।केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शहर दवा विक्रेताओं ने जिला अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। दवा विक्रेताओं का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना पर्चे के दवाएं बेच रहे हैं और भारी छूट देकर स्थानीय दुकानदारों का कारोबार खत्म कर रहे हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत खत्री ने कहा, ऑनलाइन दवाओं की कोई जवाबदेही नहीं है। नकली दवा का खतरा बढ़ रहा है। सरकार या तो इन्हें रेगुलेट करे या हमारा धंधा बंद समझे। इसी के विरोध में आज एक दिन का सांकेतिक बंद रखा गया है।
 करौली और श्रीमहावीरजी तक दौड़े दवाओं के लिए: इधर जिला अस्पताल के बाहर स्थित प्राइवेट मेडिकल स्टोर बंद होने से भर्ती मरीजों के तीमारदारों को 5-7 किलोमीटर दूर श्रीमहावीरजी और करौली तक दवा लेने जाना पड़ा। बीपी, शुगर, थायराइड जैसी रोजाना की दवाएं लेने वाले बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हुए। ग्रामीण इलाकों से आए कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
अस्पताल में दवा काउंटर पर लगे अतिरिक्त कार्मिकों की ड्यूटी: सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए जिला अस्पताल और सभी सीएचसी के दवा काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया। जन औषधि केंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहे। इमरजेंसी के लिए 108 सेवा अलर्ट पर रखी गई।
7 दिन में मांग नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल: केमिस्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के अंदर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष हेमंत खत्री के अलावा राधेश्याम संजीवनी, मुकेश सारस्वत, बंटी जिंदल, विनोद गुप्ता, अनिल जैन, दिनेश सिंगल, जुगल शर्मा, मोहम्मद यूनुस, अशोक जिंदल सहित कई दवा विक्रेता मौजूद रहे।