पति व साथियों पर जबरन उठाकर ले जाने का आरोप, पहले से चल रहा था पारिवारिक विवाद
दैनिक सम्राट संवाददाता
जमवारामगढ़ (अंकिता शर्मा)। उपखंड क्षेत्र के मुण्डला गांव से पांच अप्रेल को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां मंदिर में जल चढ़ाने जा रही एक विवाहिता का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों में हडक़ंप मच गया और पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।थाने में दर्ज प्राथमिकी
के अनुसार मुण्डला निवासी महेन्द्र गुर्जर ने पुलिस थाना जमवारामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन नाथी देवी (उम्र 26) 5 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे भगवान ठाकुर जी के मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसका पति मदन सिंह गुर्जर निवासी चैनपुरा वाया रायसर अपने 3-4 साथियों के साथ आया और जबरन उसे एक चौपहिया वाहन (कार) में डालकर ले गया। परिजनों के अनुसार नाथी देवी अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी और इस संबंध में न्यायालय से पति व ससुराल पक्ष को नोटिस भी दिलवा रखा था। ऐसे में इस घटना को लेकर परिजन और अधिक चिंतित हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपहरण की धारा में दर्ज किया गया है तथा जांच एएसआई विजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और विवाहिता की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े गांव से विवाहिता के अपहरण से परिजनों एंव ग्रामीणों आक्रोश है।
मंदिर जाते समय विवाहिता को कार में डाल ले गए आरोपी
मंदिर जाते समय विवाहिता को कार में डाल ले गए आरोपी