Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

अपराधियों पर सख्ती से लगाम कसने की जरूरत, कमजोर व पीडि़त व्यक्ति को तुरंत मिले सहायता

अपराधियों पर सख्ती से लगाम कसने की जरूरत, कमजोर व पीडि़त व्यक्ति को तुरंत मिले सहायता
अपराधियों पर सख्ती से लगाम कसने की जरूरत, कमजोर व पीडि़त व्यक्ति को तुरंत मिले सहायता

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज ने जयपुर, ग्रामीण पुलिस कार्यालय में ली बैठक

जमवारामगढ़।
जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर रेंज राहुल प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जयपुर ग्रामीण में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की। बैठक में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान क्षेत्र में घटित विभिन्न अपराधों की गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से हत्या, लूट, डकैती, चोरी, महिला एवं बाल अपराध तथा साइबर अपराध जैसे संगीन मामलों पर विस्तृत चर्चा करते हुए इनके त्वरित निस्तारण और प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों की तामील हेतु विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जनजागरूकता बढ़ाने और संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर भी बल दिया। महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कमजोर एवं पीडि़त वर्ग को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इसके साथ ही पुलिस गश्त और नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा ड्रग्स तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अधिकारियों को आमजन के साथ संवाद बढ़ाने, परिवादियों की शिकायतों को सहानुभूतिपूर्वक सुनने और उनमें त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से आगाह किया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए नवाचार अपनाने और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने सभी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बेहतर रखने में अपेक्षित सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में रजनीश पूनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा  रणवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  यातायात  नारायण लाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  बृजमोहन, समस्त वृत्ताधिकारी, समस्त थानाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।