Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 अप्रैल 2026
Epaper

सामूहिक विवाह सम्मेलन से मिटेगी दहेज प्रथा, सामाजिक समरसता को मिलेगा बढ़ावा

सामूहिक विवाह सम्मेलन से मिटेगी दहेज प्रथा, सामाजिक समरसता को मिलेगा बढ़ावा
सामूहिक विवाह सम्मेलन से मिटेगी दहेज प्रथा, सामाजिक समरसता को मिलेगा बढ़ावा

आदिवासी मीना समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 मई को
दैनिक सम्राट संवाददाता
जमवारामगढ़ (अंकिता शर्मा)।
आदिवासी मीना समाज द्वारा आयोजित दशम सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल सामाजिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बन रहा है, बल्कि दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। 5 मई को पीपल पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को लेकर बांकी माता मेला परिसर में समिति अध्यक्ष रामनारायण मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि अब तक कुल 15 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें हाल ही में 7 नए जोड़े शामिल हुए हैं। वैवाहिक जोड़ों का पंजीकरण 20 अप्रैल तक किया जाएगा।
वक्ताओं ने सामूहिक विवाह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देते हैं, जिससे अनावश्यक खर्चों में कमी आती है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलती है। साथ ही, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराईयों पर भी प्रभावी अंकुश लगता है। सामूहिक विवाह से सामाजिक एकता, भाईचारा और समरसता को मजबूती मिलती है।
बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आर्थिक सहयोग के लिए भामाशाहों से संपर्क किया गया। कई भामाशाहों ने सहयोग की घोषणा करते हुए इस सामाजिक कार्य में भागीदारी निभाई।
घोषित सहयोग के अंतर्गत कजोड़मल मीणा कुशलपुरा ने चकला-बेलन, मांगीलाल मीणा डांगरवाड़ा ने कूलर, रमेश चंद्र मीणा बरकड़ी रायसर द्वारा श्रृंगारदानी, कालूराम मीणा द्वारा वधु के कपड़े, हनुमान सहाय चावाका बास द्वारा टेलीविजन, धन्नालाल मीणा भ_ का बास द्वारा टेबल-कुर्सी, लालाराम मीणा दीपपुरा द्वारा डिनर सेट, बाबूलाल सरपंच गठवाड़ी द्वारा सिलाई मशीन, तुलसीराम मीणा चांवडिया द्वारा पलंग के गद्दे, लक्ष्मीकांत मीणा द्वारा प्रेशर कुकर, बोदूराम मीणा द्वारा तकिया सेट, रामसहाय कुशलपुरा द्वारा सूटकेस, रामलाल मीणा खरड़ द्वारा प्रत्येक जोड़े को 1100 रुपए तथा भैरूराम मीणा टोडामीणा द्वारा चांदी की चटकी देने की घोषणा की गई।
बैठक में समिति के सदस्य, समाज के पंच-पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्योजीराम मीणा अध्यक्ष, आदिवासी मीणा सेवा संघ आंधी, रामनारायण सरपंच देवीतला, किशनलाल मीणा (थली), बाबूलाल मीणा सरपंच गटवाड़ी, गुरुबक्श मीणा, पन्नालाल मीणा, भगवान सहाय मीणा (बाढ़), रामकिशन खोड़ा, रामनाथ मीणा महंगी, रामचंद्र मीणा डेडवाड़ी, ग्यारसीलाल मीणा महंगी, दुर्गालाल मीणा थली, बाबूलाल भगत देवीतला, रामदयाल, रामदेव, राजपाल, सीताराम नांगल, रामगोपाल मीणा, नाथूलाल मीणा रामपुरा, पूरणमल मीणा रामपुरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।समाज के लोगों ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ इस मुहिम को मजबूत बनाएं।