Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 अप्रैल 2026
Epaper

बंधक बनाकर पीटा, सिर पर वार से युवक की मौत, भडक़ा आक्रोश

बंधक बनाकर पीटा, सिर पर वार से युवक की मौत, भडक़ा आक्रोश
बंधक बनाकर पीटा, सिर पर वार से युवक की मौत, भडक़ा आक्रोश

भाजपा नेता के नेतृत्व में मंत्री को सौंपा ज्ञापन, जमीन विवाद में अपहरण और हत्या का आरोप
ैदैनिक सम्राट संवाददाता
भीनमाल (विक्रम राठी)।
भागल सेफ्टा गांव में जमीन विवाद के चलते युवक वाघसिंह की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में भाजपा नेता इंद्रसिंह राणावत निंबावास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के विधि एवं न्याय विभाग के मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 28 मार्च 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे वाघसिंह घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि जबरन अपहरण कर उन्हें एक घर में ले जाया गया, जहां बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई।
परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने वाघसिंह के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इन लोगों पर लगाए आरोप: पीडि़त पक्ष ने ज्ञापन में जसाराम, उसकी पत्नी डाई देवी, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, मैकी तथा अन्य दो व्यक्तियों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर वाघसिंह के साथ मारपीट और बंधक बनाने की वारदात को अंजाम दिया।
भाजपा नेता राणावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन: भाजपा नेता इंद्रसिंह राणावत निंबावास के नेतृत्व में परिजनों ने मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ आरोपियों को बचाने के लिए तथ्यों को दबाया जा रहा है और बयान भी सही तरीके से दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। परिवार और ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच कराने, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।