Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

पांच राज्यों के रिजल्ट आज: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में किसकी सरकार?

पांच राज्यों के रिजल्ट आज: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में किसकी सरकार?
पांच राज्यों के रिजल्ट आज: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में किसकी सरकार?

पश्चिम बंगाल पर रहेगी सबकी निगाहें... असम में क्या बीजेपी लगाएगी हैट्रिक.... पुडुचेरी में क्या एनडीए की होगी वापसी
दैनिक सम्राट संवाददाता
नई दिल्ली। देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी को इंतजार फाइनल नतीजों का है। क्या बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी होगी या फिर बीजेपी यहां सत्ता पर काबिज होने जा रही? असम में हिमंता बिस्वा सरमा का क्या होगा? केरल में क्या कांग्रेस गठबंधन वापसी करेगा? तमिलनाडु में डीएमके फिर वापसी करेगी या एक्टर से नेता बने विजय का जादू चलेगा? पुडुचेरी में कौन सी पार्टी सत्ता पर काबिज होगी, इन सब सवालों का जवाब 4 मई सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के बाद पता चल जाएगा।
पांचों राज्यों में सुरक्षा के सबसे तगड़े बंदोबस्त पश्चिम बंगाल में किए गए हैं। जहां 77 काउंटिंग सेंटरों पर लोकल पुलिस के अलावा सीआरपीएफ और बीएसएफ समेत सीएपीएफ के 20 हजार जवानों को तैनात किया गया है। तमाम काउंटिंग सेंटरों को एक तरह से छावनी बना दिया गया है। जहां पुलिस फोर्स का भारी बंदोबस्त किया गया है।
कब-कब कहां हुई वोटिंग, जानें बड़ी बातें
ठ्ठ    करीब एक महीने तक चले चुनावी घमासान में सबसे पहले केरल की 140 सीटों और असम की 126 सीटों पर मतदान हुआ था।
ठ्ठ    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी इसी फेज में वोटिंग हुई थी।
ठ्ठ    तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान कराया गया था।
ठ्ठ    इस चुनावी समर में पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य था, जहां दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ।
ठ्ठ    सूबे की 293 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे।
क्या तमिलनाडु में विजय फैक्टर करेगा काम
तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय फैक्टर यहां चौंका सकता है। देखना होगा कि विजय की टीवीके सत्ताधारी पार्टी के वोटबैंक में कितनी सेंधमारी कर पाती है। क्या विजय की पार्टी तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के दशकों पुराने वर्चस्व को तोडऩे में कामयाब होती है या नहीं।

असम में क्या बीजेपी लगाएगी हैट्रिक?
असम में चुनावी लड़ाई आज मतों की गिनती के साथ अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी। इसके साथ ही यह तय होगा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को तीसरा कार्यकाल मिलेगा या हफ्तों से जारी खींचतान के बाद कांग्रेस सत्ता छीनने में सफल रहेगी। असम विधानसभा चुनाव में पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं का वितरण और क्षेत्रीय आकांक्षाएं हावी रहीं। राज्य की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी।
पुडुचेरी में क्या एनडीए की होगी सत्ता में वापसी?
4 मई को वोटों की गिनती के बाद जैसे-जैसे रिजल्ट सामने आएगा पुडुचेरी में सरकार किसकी बनेगी ये स्पष्ट हो जाएगा। देखना होगा कि क्या केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन वाली एनडीए सत्ता बरकरार रख पाएगा या नहीं। वैसे, अधिकतर एग्जिट पोल सर्वे में एनडीए को 30 में से 16-20 सीटें दी गईं हैं। जिससे आराम से सरकार बन रही है। देखना होगा कि क्या कांग्रेस यहां कोई करिश्मा करती दिख रही है या नहीं।
केरल में मतदान प्रतिशत का टूटा था रिकॉर्ड
चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक केरल में 9 अप्रैल को मतदान हुआ और 78.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो हाल के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक है। 140 निर्वाचन क्षेत्रों में से 42 सीटों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।