दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर (दीपू वर्मा)। शहर की निहालगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए धोखाधड़ी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे 43000 के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी विकास सागवान ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। एसपी विकास ने बताया की इनामी आरोपी के खिलाफ निहालगंज थाना पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद विशेष टीम को आरोपी के उदयपुर होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम उदयपुर पहुंची जहां पहुंचने पर पता चला की इनामी आरोपी वहां से भी इस तरह की घटना करने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी के जयपुर होने की सूचना मिली पुलिस टीम जयपुर पहुंची तो बात मालूमात करने पर जयपुर में आरोपी इस तरह की घटना करने के बाद आरोपीय के फरार होने की जानकारी मिली उन्होंने बताया कि इनामी आरोपी अपने साथी अरुण अग्रवाल के साथ मिलकर बड़े-बड़े व्यवसाइयो को पैसों पर अधिक ब्याज और कम समय में पैसे दुगने करने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था।
आरोपी ने करीब 200 लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब 12 करोड़ 69 लाख रुपए कि ठगी की इसके बाद आरोपी राजस्थान छोडक़र परिवार के साथ दिल्ली रहने लगा। आरोपी ने ठगी के लिए अपने साथी के साथ मिलकर कई फर्जी फर्म बना रखी थी जिससे लोगों को जल्दी भरोसा हो जाए और उसकी फर्जी कंपनी में अधिक से अधिक पैसा निवेश करवा सकें। आरोपी के खिलाफ धौलपुर जयपुर उदयपुर के करीब 20 मुकदमे दर्ज है। आरोपी के पुलिस पकड़ से दूर होने को एसपी द्वारा गंभीरता से लिया गया इस तरह के लंबे समय से फरार आरोपी को पकडऩे के लिए टीम बनाकर गिरफ्तारी की प्रयास हेतु निर्देशित किया गया साइबर टीम की भी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं तकनीक जानकारी जुटाने के लिए निर्देशित किया गया पुलिस ने अमित पुत्र सुभाष ब्राह्मण निवासी शास्त्री नगर सेक्टर 5 थाना निहालगंज को लाजपत नगर ब्लॉक सी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रवर्तन निदेशालय ईडी को बहुत दिनों से तलाश
करीब 13 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
करीब 13 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार