Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
11 अप्रैल 2026
Epaper

सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने मानसिकता बदलाव पर हो फोकस: केके गुप्ता

सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने मानसिकता बदलाव पर हो फोकस: केके गुप्ता
सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने मानसिकता बदलाव पर हो फोकस: केके गुप्ता

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर के के गुप्ता ने ली बैठक
दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर (दीपू वर्मा)।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता गुरुवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने सभी नगर निकायों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।
बैठक में गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छता की हुंकार भरी थी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, हर व्यक्ति-हर वर्ग ने स्वच्छता की ताकत को पहचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश में स्वच्छता के सम्बन्ध में पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके सम्बन्ध में नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से न केवल व्यक्ति  स्वस्थ रहता है बल्कि उसकी उम्र भी बढती है। किसी भी क्षेत्र के विकसित और समृद्ध होने के साथ साथ स्वच्छ होना भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने मानसिकता बदलाव पर फोकस होना चाहिए।
गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शहर और ग्रामीण में राजस्थान प्रदेश को उत्कृष्ट स्थान पर देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि स्वच्छता के कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं निगरानी रखी जा रही है वहीं विभाग के उच्च स्तर तक भी मॉनिटरिंग रखते हुए प्रत्येक छोटे-बड़े निकाय के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं, इनके द्वारा प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसे सभी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता को अपना दायित्व मानते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शहर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति आमजन की भागीदारी से ही स्थायी और प्रभावी परिणाम संभव है। बैठक के दौरान आयुक्त नगर परिषद कर्मवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव सहित सभी निकायों के अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।