Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
11 अप्रैल 2026
Epaper

पहला सुख निरोगी काया: संजीव मांगो

पहला सुख निरोगी काया: संजीव मांगो
पहला सुख निरोगी काया: संजीव मांगो

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन 
दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर (दीपू वर्मा)।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर द्वारा अभिभाषक संघ धौलपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई। 
शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो द्वारा किया गया।  इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया होती है। इसलिए अधिवक्ताओं को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए अधिवक्ता अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें ।
इस अवसर पर एमएसीटी न्यायाधीश प्रीति नायक ने कहा कि धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा अधिवक्ताओं के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें एक साथ अधिवक्ताओं की शरीर की संपूर्ण जांच नि:शुल्क की जा रही है तथा उन्हें परामर्श व दवाइयां भी वितरित की जा रही है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए अभिभाषक संघ को बधाई दी। 
इस अवसर पर धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिवक्ता हित सर्वप्रथम है और इसको ध्यान में रखकर इस दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से सभी अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया है और उन्हें परामर्श और दवाइयां भी वितरित की गई है ।
अभिभाषक संघ के महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर के द्वारा  संपूर्ण शरीर की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें अधिवक्ता बढ़ चढक़र अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और शिविर का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हमारे द्वारा निकट भविष्य में भी इस प्रकार के और भी अधिवक्ताओं के हितार्थ आयोजन कराए जाएंगे ।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की ओर से डॉक्टर गोविंद सिंह मीणा ,डॉक्टर अनुराग मित्तल, शिवम, संजय, पुष्पेंद्र, श्रीमती संध्या कुमारी, राकेश अग्रवाल, शशांक शर्मा, गौरव, संजय शर्मा, महेंद्र सिंह परमार, मलखान सिंह, राजीव चौहान, श्रीमती मीना देवी व सुरेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे । शिविर में अधिवक्ताओं के नि:शुल्क एक्स-रे तथा विभिन्न जांच की गई ।