Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

अजमेर में प्रॉपर्टी कारोबारी की दोस्तों ने हत्या कर , चेहरे पर तेजाब डालकर शव को 6 फीट गड्‌ढा खोदकर दफनाया...5 आरोपी पकड़े

अजमेर में प्रॉपर्टी कारोबारी की दोस्तों ने हत्या कर , चेहरे पर तेजाब डालकर शव को 6 फीट गड्‌ढा खोदकर दफनाया...5  आरोपी पकड़े
अजमेर में प्रॉपर्टी कारोबारी की दोस्तों ने हत्या कर , चेहरे पर तेजाब डालकर शव को 6 फीट गड्‌ढा खोदकर दफनाया...5 आरोपी पकड़े

अजमेर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के एक सनसनीखेज मामले में कारोबारी को उसके ही दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए 6 फीट गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी में दफना दिया। मृतक नागौर के हरसौर निवासी लेखराज रैगर (45) है, जो अजमेर में प्रॉपर्टी का काम करता था और बीती 13 अक्टूबर से लापता था। 15 अक्टूबर की रात पुलिस ने केसरपुरा गांव के जंगलों में जेसीबी से खुदाई कर उसका शव बरामद किया।

 

आरोपियों लाश को ठिकाने लगाने के लिए 6 फीट गड्‌ढा खोदा, चेहरे पर तेजाब डाला और 5 नमक से भरे कट्टे डाल दिए। मामला क्रिश्चियन थाना इलाके का है।

पुलिस ने श्यामसिंह रावत (31) निवासी भवानीखेड़ा, नसीराबाद अजमेर, छगनसिंह रावत ( 33) निवासी पालरा अजमेर, बीरम सिंह रावत (29), नरेश रावत (19), विमल सिंह रावत (21) निवासी मायापुर मांगलियावास को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को पकड़ा और पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मायापुर गांव के चार और युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लेखराज की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते की गई थी। आरोपी श्याम सिंह रावत जमीन के सौदे को लेकर लेखराज पर दबाव बना रहा था, लेकिन लेखराज ने जमीन बेचने से इंकार कर दिया। इससे श्याम सिंह रावत ने रंजिश पाल ली और अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।


आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार रात केसरपुरा डूंगरी इलाके में जेसीबी मशीन से खुदाई की गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लेखराज का शव मिट्टी से निकाला गया। सूचना मिलते ही सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश सहित पांच थाना प्रभारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

 

सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश ने बताया कि हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद ही मुख्य कारण रहा है। आरोपियों ने पहले लेखराज का अपहरण किया, फिर उसकी हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया था। पुलिस अब सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले का पूरा खुलासा गुरुवार शाम तक किया जाएगा।

इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की भारी भीड़ शव बरामदगी के दौरान मौके पर जमा हो गई। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वारदात की कड़ियों को जोड़ रही है