पीएम मोदी :मुंबई हमले के बाद कांग्रेस आतंकवाद के सामने झुक गई, आज का भारत घर में घुसकर मारता है

पीएम मोदी :मुंबई हमले के बाद कांग्रेस आतंकवाद के सामने झुक गई, आज का भारत घर में घुसकर मारता है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुंबई में कई विकास परियोजनाएं शुरू कीं. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ. मुंबई को अब अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है. पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी मुंबई हमले के बाद आतंकवाद के सामने झुक गई. मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ भारत के सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है, इसलिए 2008 में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना, लेकिन तब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, उसने कमजोरी का संदेश दिया और आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए.

 

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम के एक हालिया बयान का हवाला देकर कांग्रेस से सवाल किया है कि जब हमारी सेनाएं तैयार थीं, तो फिर पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं करने दिया गया? किसके कहने पर भारत के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया? हाल में चिदंबरम ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका दिल चाहता था कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए, लेकिन अमेरिकी दबाव में हमला करने से रोक दिया गया।

 


पीएम ने 22 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, जीएसटी रिफॉर्म और विकसित भारत का जिक्र किया। PM बुधवार को दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंचे। गुरुवार को वे ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर से मिलेंगे।

 

PM मोदी की स्पीच, 5 बड़ी बातें...

 

® 2008 में कांग्रेस ने कमजोरी का मैसेज दिया: साथियों मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी के साथ सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है। 2008 में आतंकियों ने भी मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना। तब की कांग्रेस सरकार ने कमजोरी का मैसेज दिया। आतंकियों के सामने घुटने टेके। हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता और जो देश के गृह मंत्री तक रह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थीं। पूरा देश भी यही चाहता था, लेकिन उस नेता की माने तो किसी दूसरे देश के दबाव के कारण कांग्रेस सरकार ने भारत की सेनाओं को पाकिस्तान पर हमला करने से रोका।

 

® गरीबों का सशक्तीकरण आज देश की प्राथमिकता है: गरीब हो मिडिल क्लास हो इनका सशक्तीकरण आज देश की प्राथमिकता है। इन परिवारों को सुविधा-सम्मान देना उनका सामर्थ्य बढ़ाता है। जीएसटी रिफॉर्म से जो चीजे सस्ती हुईं उससे भी देश का सामर्थ्य बढ़ा है। मार्केट के आंकड़े बताते हैं, इस बार नवरात्रि में बिक्री के कई साल के रिकॉर्ड टूटे। मेरा आग्रह है कि गर्व से कहो हम स्वदेशी है, स्वदेशी को अपनाएं। हर घर-बाजार का यही मंत्र होना चाहिए।

 

® आज मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ: यहां दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना। ये एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। आज मुंबई को पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो मिली। इससे सफर आसान होगा। ये विकसित होते भारत का प्रतीक है। मुंबई जैसे शहर में जमीन के नीचे सभी इमारतों को सुरक्षित रखते हुए शानदार मेट्रो बनाई गई है।

 

® महाराष्ट्र के किसान यूरोप से जुड़ जाएंगे: नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में विकसित भारत की झलक है। कमल के फूल जैसा आकार है। यानी संस्कृति का प्रतीक है। महाराष्ट्र के किसान यूरोप से जुड़ जाएंगे। जिससे उनकी उपज इंटरनेशनल मार्केट में पहुंचेगी। निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग और कारखाने लगेंगे। जब सपने को सिद्ध करने का संकल्प और इच्छा शक्ति हो तो नतीजे भी मिलते हैं।

 

® 2030 तक भारत एमआरओ हब बनेगा: भारत ने 1000 से ज्यादा नई उड़ानों का ऑर्डर दिया है। इसके लिए मेंटेनेंस की सुविधा भी डेवलप होगी। 2030 तक भारत एमआरओ हब बनेगा। जिससे रोजगार मिलेगा युवाओं को। हम सबसे युवा देश हैं। हमारा फोकस युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने का है। सरकार इसी ओर गतिमान है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पोर्ट, एयरपोर्ट पर निवेश से रोजगार बढ़ रहा है। हमारे संस्कार में राष्ट्रनीति ही राजनीति का आधार है। दूसरी तरफ ऐसी धारा है जो जनता नहीं, सत्ता की सुविधा को ऊपर रखते हैं। जनता के विकास पर बाधा डालते हैं। ये लोग घोटाले करते हैं।

1 week, 3 days ago राजनीति