प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम एशिया संकट पर कल मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। इस बातचीत का मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करना है। इस बैठक का मुख्य जोर 'टीम इंडिया' की भावना के साथ प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करने पर रहेगा।