
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन 3 गुना बढ़कर 90,000 तक हो जाएगा
पुजारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, 40 साल बाद कर्मचारी सेवा नियमावली को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पुजारियों और कर्मचारियों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा।
® अभी पुजारियों को 30 हजार रुपये दिया जाता था। अब उन्हें 80 से 90 हजार रुपये वेतन मिलने लगेगा। नियमावली लागू होने के बाद वेतन भत्ते में इजाफा होने के साथ पदोन्नति, अवकाश सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक पुजारियों, कर्मचारियों और सेवादारों की नियुक्ति के लिए प्रस्तावित नियमावली में चार श्रेणी तय की गई हैं। राज्यकर्मियों की तरह पुजारियों को ग्रेड और मैट्रिक्स दिया जाएगा।
® श्रीकाशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद एवं कार्यपालक समिति की बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के बजट को अनुमोदित किया गया। वहीं परिषद के अंतर्गत तैनात विभिन्न श्रेणी के कार्मिकों का मानदेय 30 फीसदी बढ़ाया जाएगा। पूर्णकालिक कार्मिकों का गत वर्ष की भांति महंगाई भत्ता बढ़ेगा। धाम में अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय स्थापित होगा। व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए इम्पोरियम सहित अन्य संपत्तियों के संचालन का नया किराया दर तय किया जाएगा। परिषद एक नया कंसल्टेंसी को तैनात करेगा, जो आयवृद्धि के नए विकल्प सुझाएगी।