Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

पत्नी-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने लगाया फंदा, आहत पति ट्रेन के आगे कूदा

पत्नी-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने लगाया फंदा, आहत पति ट्रेन के आगे कूदा
पत्नी-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने लगाया फंदा, आहत पति ट्रेन के आगे कूदा


दैनिक सम्राट संवाददाता
झुंझुनू। झुंझुनू में पत्नी की मौत से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। 2 दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था। सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति जयपुर के लिए रवाना हो गया। पत्नी ने घर में जाकर फंदा लगा लिया। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही जयपुर जा रहे पति ने रास्ते में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पहले इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं तेरे बिना नहीं रह सकता, मैं भी आ रहा हूं।
मामला सुल्ताना थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव में शनिवार का है। सूचना पर सुल्ताना थानाधिकारी रविन्द्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। पति सचिन दूधवाल (25) जयपुर में मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही गांव आया था। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही सचिन और उसकी पत्नी भारती (23) में अनबन थी। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
खिडक़ी से झांका तो पंखे से लटकी थी भारती
मृतक सचिन के पिता सुभाष दूधवाल ने बताया- बेटे की शादी 2024 में खींवसर निवासी भारती से की थी। दोनों के एक साल का बेटा है। दो दिन पहले ही पोते का जन्मदिन मनाया था। शादी के बाद से ही बेटे-बहू के बीच अनबन चल रही थी। भारती की मां की तबीयत खराब थी और वह पति को लेकर पीहर जाना चाहती थी। लेकिन किसी वजह से दोनों नहीं जा पाए। मैंने बहू से कहा- तुम खींवसर जाकर अपनी मां से मिल आओ, लेकिन वह नहीं गई और झगड़ा करने लगी।