Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
9 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प का आयोजन, मेडिकल कैम्प में 370 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच किया गया

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प का आयोजन, मेडिकल कैम्प में 370 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच किया गया
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प का आयोजन, मेडिकल कैम्प में 370 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच किया गया

नजर के चश्मे एवं कान की मशीन भी वितरित की गई
दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प का शुभारम्भ माध्वी दिनकर, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जयपुर जिला द्वारा किया गया। 
मेडिकल कैम्प के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय सचिव पल्लवी शर्मा ने बताया कि रालसा द्वारा जारी वार्षिक एक्शन प्लान की पालना में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन जयपुर बार एसोसिएशन के सहयोग से बार एसोसिएशन, सेशन कोर्ट बनीपार्क, जयपुर परिसर में किया गया। मेडिकल कैम्प में मुख्यत: नेत्र  रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ऑर्थो विशेषज्ञ एवं दवा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। 
पल्लवी शर्मा ने आगे बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पक्षकार आदि की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा उपलब्ध करवाना रहा है। मेडिकल कैम्प में लगभग 370 व्यक्तियों का बी पी, शुगर, नेत्र जांच, श्रवण शक्ति, दांतों की जांच, आदि स्वास्थ्य जांच मशीनों से कर कैम्प का लाभ प्रदान किया गया। जिनमें 210 मरीजों की नेत्र जांच की गयी, 55 मरीजों को दंत उपचार दिया गया, 40 मरीजों को फीजियोथेरेपी प्रदान की गयी एवं हड्डी एवं दर्द रोग से संबंधित 65 मरीजों का उपचार किया गया तथा जनरल फिजिशियन द्वारा 101 मरीजों की जांच की गयी। स्वास्थ्य जांच शिविर में 125 नजर के चश्में तथा 2 मरीजों को कान की मशीन नि:शुल्क वितरित किए गए। 
कार्यक्रम में विधिक चेतना समिति सदस्य डॉ. आशा लता, जीव ज्योति कल्याण समिति डॉ. राजकुमार केसवानी, सोमेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष बार संघ जयपुर, उमेश चन्द चौधरी सचिव बार संघ जयपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकगण, न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्टाफ एवं पक्षकार आदि उपस्थित रहे।