Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

चिदंबरम बोले - अमेरिका ने कहा था PAK पर हमला मत करना इसलिए पाकिस्तान पर कारवाई नहीं की , मैं मुंबई हमले का बदला लेना चाहता था...`बीजेपी बोली-बहुत देर कर दी

चिदंबरम बोले - अमेरिका ने कहा था PAK पर हमला मत करना इसलिए पाकिस्तान पर कारवाई नहीं की , मैं मुंबई हमले का बदला लेना चाहता था...`बीजेपी बोली-बहुत देर कर दी
चिदंबरम बोले - अमेरिका ने कहा था PAK पर हमला मत करना इसलिए पाकिस्तान पर कारवाई नहीं की , मैं मुंबई हमले का बदला लेना चाहता था...`बीजेपी बोली-बहुत देर कर दी

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले पर कहा है कि तत्कालीन यूपीए सरकार भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव में थी. विदेश मंत्रालय के रुख को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं की गई थी. चिदंबरम ने कहा कि मेरे में बदला लेने का विचार आया था, लेकिन सरकार इससे सहमत नहीं थी. इस खुलासे पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

 


2008 के मुंबई आतंकी हमलों के 17 साल बाद पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने एक चैनल को मंगलवार को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई न करने का फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव और विदेश मंत्रालय के रुख के कारण लिया गया था।

 

मुंबई हमले में 175 लोगों की जान गई थी। 60 घंटों तक 10 आतंकियों ने मुंबई की सड़कों, ताज होटल, सीएसटी रेलवे स्टेशन, नरीमन हाउस और कामा हॉस्पिटल को निशाना बनाया था। अंधाधुंध फायरिंग की थी।


दुनियाभर के नेताओं ने जंग न करने की सलाह दी'


चिदंबरम ने एक न्यूज चैनल को बताया कि 26/11 के बाद भारत सरकार ने सैन्य जवाब देने पर गंभीरता से विचार किया था। लेकिन अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस समेत वैश्विक नेताओं ने भारत से युद्ध शुरू न करने की सलाह दी।


चिदंबरम ने कहा, "पूरी दुनिया दिल्ली पर दवाब बना रही थी कि 'युद्ध मत शुरू करो'।" इस दबाव और विदेश मंत्रालय व भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की सलाह के बाद सरकार ने सैन्य कार्रवाई को टाल दिया।

चिदंबरम ने बताया कि हमले के दौरान ही तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सैन्य कार्रवाई पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग में बदले की कार्रवाई का विचार आया था।" लेकिन राइस ने उनसे और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर भारत को संयम बरतने को कहा। चिदंबरम ने स्पष्ट किया कि यह फैसला सरकार का था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव और कूटनीतिक सलाह ने इसे प्रभावित किया।

 


भाजपा ने कहा- उस वक्त देश को गलत तरीके से संभाला

 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने X पर इस इंटरव्यू की क्लिप शेयर की है। उन्होंने लिखा- पूर्व गृह मंत्री ने मान लिया है कि देश पहले से जानता था कि मुंबई हमलों को विदेशी ताकतों के दबाव के चलते सही तरीके से हैंडिल नहीं किया गया।


भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि चिदंबरम पहले तो मुंबई हमलों के बाद गृह मंत्री का पद संभालने को लेकर हिचकिचा रहे थे, वे पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई चाहते थे, लेकिन बाकी लोग भारी पड़ गए।