दैनिक सम्राट संवाददाता
चाकसू (लोकेश कुमार गुप्ता)। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन की शाखा नगर निगम जयपुर की महत्वपूर्ण बैठक नगर निगम जयपुर मुख्यालय के बेसमेंट स्थित कक्ष संख्या 6बी में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन शाम 2 बजे किया गया, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान संयोजक किशोर कुमार अग्रवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष भागचंद श्रीमाल, प्रान्तीय महामंत्री मनमोहन सिंह शेखावत एवं मंत्री बसंत कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में निर्वाचन अधिकारी के रूप में रिछपाल सिंह चौधरी ने अपनी भूमिका निभाई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन की नगर निगम जयपुर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सहमति के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। संगठन के अध्यक्ष पद पर मौजी शंकर सैनी तथा महामंत्री पद पर मनमोहन आचार्य को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। राजेश बैरवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि जगदीश सैनी एवं फिरोज अनवर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री के रूप में अवधेश मिश्रा एवं राजेन्द्र शर्मा को नियुक्त किया गया। कार्यालय मंत्री के रूप में परमेश्वर सिंह शेखावत एवं रणजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा मुरलीधर शर्मा को संयुक्त सचिव, विमला जगवाल को सांस्कृतिक मंत्री, श्रीराम गुर्जर को कोषाध्यक्ष तथा जगदीश शर्मा को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी समिति में मोहम्मद अली मंसूरी, अंकित सक्सैना, कृष्ण कुमार चौधरी, अजय जाटव, धर्मेंद्र पारीक, हिमांशु कुमावत, कन्हैया लाल वर्मा एवं नईम खान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस प्रकार कुल 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।नवनियुक्त अध्यक्ष मौजी शंकर सैनी ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई टीम नगर निगम जयपुर के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।बैठक के पश्चात नगर निगम जयपुर के कर्मचारियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
नगर निगम जयपुर कर्मचारी फेडरेशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, मौजी शंकर सैनी अध्यक्ष निर्वाचित
नगर निगम जयपुर कर्मचारी फेडरेशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, मौजी शंकर सैनी अध्यक्ष निर्वाचित