Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को बीच सड़क पर साड़ी पहनाई , आरोप है PM मोदी की एडिटेड आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की थी

महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को बीच सड़क पर साड़ी पहनाई , आरोप है PM मोदी की एडिटेड आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की थी
महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को बीच सड़क पर साड़ी पहनाई , आरोप है PM मोदी की एडिटेड आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की थी

पीएम नरेंद्र मोदी का एडिटेड फोटो वायरल होने के बाद  महाराष्ट्र में सियासी बवाल मच गया है। ठाणे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पीएम मोदी का फोटो शेयर करने वाले 73 वर्षीय कांग्रेस नेता को साड़ी पहना दी।

 

भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता की करतूत का कड़ा विरोध किया। इसके बाद दोनों ही दलों की तरफ से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के आरोप हैं कि अगर पोस्ट से आपत्ति थी, तो इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जानी चाहिए थी। कल्याण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पोते ने इसे ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। घटना के बाद दोनों पार्टियों के बीच सड़क पर बहस और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 73 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश 'मामा' पगारे ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक मॉर्फ्ड फोटो शेयर कर दी थी, जिसमें वह साड़ी में नजर आ रहे थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि पोस्ट में एक अपमानजनक गाना भी डाला गया था। खास बात है कि पगारे उल्हासनगर के जाने पहचाने नेता और खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं।

 

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पोते ने कहा कि पागरे 73 साल के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत पोस्ट किया है, तो भाजपा को उन्हें भ्रमित करके साड़ी पहनाने की बजाय पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

 

भाजपा अध्यक्ष बोले- नेताओं के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे

 

भाजपा के जिला अध्यक्ष परब ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की इस तरह की अपमानजनक तस्वीर डालना बिल्कुल गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई फिर हमारे नेताओं का अपमान करने की कोशिश करेगा, तो भाजपा कड़ी कार्रवाई करेगी।