Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

गहलोत बोले-राहुल गांधी को धमकी देने वाले को बीजेपी निकाले , जनता समय आने पर जवाब देगी

गहलोत बोले-राहुल गांधी को धमकी देने वाले को बीजेपी निकाले , जनता समय आने पर जवाब देगी
गहलोत बोले-राहुल गांधी को धमकी देने वाले को बीजेपी निकाले , जनता समय आने पर जवाब देगी

बीजेपी प्रवक्ता के लाइव टीवी पर राहुल गांधी को गोली मारने का बयान देने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी से माफी मांगने और राहुल गांधी को मारने की धमकी देने वाले बीजेपी प्रवक्ता को पार्टी से निकालने की मांग की है। केरल में एक न्यूज चैनल पर लद्दाख हिंसा पर लाइव बहस के दौरान बीजेपी की तरफ से बोलने आए पूर्व ABVP नेता प्रिंटू महादेव ने कहा था कि राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी।

 

जारी किया वीडियो

 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लाइव टीवी पर भाजपा प्रवक्ता का जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। एक लोकतंत्र में ऐसी भाषा और इस सोच का कोई स्थान नहीं है। यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक बीजेपी ने ऐसा बयान देने वाले प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल गांधी लगातार महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। इससे ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी प्रवक्ता इस तरह के बयान दे रहे हैं।

 

गहलोत ने सोमवार को अपने बयान का वीडियो जारी कर कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक भाजपा ने ऐसा बयान देने वाले प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं जो चिंता की बात हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की घृणा एवं नफरत की राजनीति उजागर हुई हैं।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगार एवं वोट चोरी की बात करते हैं और वोट चोरी का मुद्दा बना रहे है, इसलिए वोट चोरी के मुद्दे पर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए क्या भाजपा प्रवक्ता इस तरह की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहिए कि इस तरह का मामला सामने आया है और इस पर संज्ञान लिया जा रहा है, लेकिन इस तरह की कोई भावना अभी तक तो सामने आई नहीं।

 

जनसमर्थन से भाजपा बौखलाई


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा बौखलाई हुई है और हताशा में ऐसी हरकतें कर रही है। गहलोत ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं हैं। जनता सब देख रही है और वह समय आने पर जवाब देगी।