नई दिल्ली। तमिलनाडु में 'थलापति' विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथली। इसके साथ ही राज्य में सरकार गठन को लेकर सभी संशय भी समाप्त हो गया।
यह शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद रहें। मंच पर राहुल गांधी और विजय की तस्वीरों सहित स्टेडियम में मौजूद लोगों के उत्साह ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस दौरान कई और तस्वीरों ने भी देश और दुनिया को अपनी और आकर्षित करने का काम किया। इसमें वंदेमातरम के बाद राष्ट्रगान का होना सहित नीली सिल्क की साड़ी पहने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची अभिनेत्री तृषा कृष्णन का अंदाज भी लोगों को खूब भाया। आइए तस्वीरों में देखते हैं शपथ ग्रहण के कुछ खास पल...

चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे लोगों की तस्वीर।
नीली सिल्क की साड़ी पहने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची अभिनेत्री तृषा कृष्णन की फोटो।
शपथ ग्रहण के दौरान थलापति को पहले शपथ लेने फिर स्पीच देने के लिए रोकते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर।
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे उनके पिता और फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर और मां शोभा चंद्रशेखर।
ओडिशा के पुरी बीच पर, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल करने की सफलता के उपलक्ष्य में, तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के नेता विजय की रेत की मूर्ति।
शपथ ग्रहण समारोह स्थल के बाहर जुटे पार्टी के कार्यकर्ताओं की फोटो।
चेन्नई में CPI(M) मुख्यालय के दौरे के दौरान, CPI(M) तमिलनाडु राज्य सचिव पी. शनमुगम और अन्य लोगों के साथ बात करते हुए TVK प्रमुख विजय।
कांग्रसे पार्टी के झंडे के साथ लोगों की फोटो।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह स्थल के बार लगे पोस्टर की फोटो।