Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

असम के दूसरी बार सीएम बने हिमंत बिस्वा, 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद

असम के दूसरी बार सीएम बने हिमंत बिस्वा, 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भी मौजूद
असम के दूसरी बार सीएम बने हिमंत बिस्वा, 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद

नई दिल्ली। हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो शामिल हैं।

गुवाहाटी के खानापारा इलाके में वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा और चारों विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हिमंत का दूसरा कार्यकाल

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुवेंदु अधिकारी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, पवित्र मार्घेरिटा, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे।

असम में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। बतौर मुख्यमंत्री हिमंत का यह दूसरा कार्यकाल होगा। जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनमें नेओग, बोरा और बोरो सरमा की पहली कैबिनेट के सदस्य थे, जबकि तेली, जो पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, राज्य की राजनीति में वापस लौटे हैं।

पिछली सरकार में नेओग वित्त मंत्री थीं, जबकि बोरा कृषि विभाग संभाल रहे थे और बोरो के पास परिवहन विभाग था। बता दें कि NDA ने 126 सदस्यों वाली विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतीं, जिनमें से 82 सीटें BJP के खाते में गईं। BJP के सहयोगी दलों, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) ने 10-10 सीटें जीतीं।