Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
9 अप्रैल 2026
Epaper

नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में मंच पर सिर्फ महिलाएं, राजे ने जताया पुरुषों का आभार

नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में मंच पर सिर्फ महिलाएं, राजे ने जताया पुरुषों का आभार
नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में मंच पर सिर्फ महिलाएं, राजे ने जताया पुरुषों का आभार


दैनिक सम्राट संवाददाता
बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में मंच पर महिलाओं को बिठाया। बोलीं-‘यह कार्यकर्म नारी शक्ति को समर्पित।इसलिए पुरुष भाईयों से आग्रह-हमारा सहयोग करें।’ इसके बाद मंच पर बैठे सभी पुरुष नेता सामने बैठ गए और सामने बैठी महिलायें मंच पर। पूर्व सीएम ने इसके लिए पुरुष नेताओं का आभार जताया। भाजपा कार्यालय में पूर्व सीएम ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर यह कार्यक्रम रखा है,जिसे सर्वोच्च शक्ति की देवी माँ त्रिपुरा सुंदरी की पवित्र भूमि से शुरू किया जा रहा है।नारीशक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के मस्तक पर स्वाभिमान का चन्दन है।इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।जिनके नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद ने 2023 में मंजूरी दी।इसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।इसकी क्रियान्वति से महियायें भी देश के भविष्य का फैसला करेंगी।उन्होंने कहा कि महिलायें राजनीति को पार्ट टाइम नहीं समझें।यह फुल टाइम सेवा है।उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब 33 प्रतिशत महिलायें देश संभालेंगी और पुरुष उनका घर।