दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर (दीपू वर्मा)। राजाखेड़ा का शाहिद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय आजकल भगवान के भरोसे चल रहा है, क्योंकि मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढाई घंटे तक बैठने के बाद मरीजों की पर्ची नहीं बनी और उन्हें बिना दिखाए बिना दवाई लिए ही वापस जाना पड़ा। मंगलवार दोपहर 11:30 बजे से लाइट न होने के कारण सैकड़ों मैरिज लाइट के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन 2 बजे तक लाइट नहीं आई और मरीज वापस ही बिना दिखाएं अपने घर को लौट कर जाना पड़ा।
लाखों रुपए के जनरेटर भी नहीं आ पाए काम: अस्पताल में लाखों रुपए के खरीद किए गए जनरेटर भी शो पीस बनकर खड़े हुए हैं वह भी चालू नहीं किए गए उनकी भी बैटरी पीएमओ के द्वारा खराब बताई गई है।
उपखंड अधिकारी को फोन कर बुलाया गया हॉस्पिटल: उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को अस्पताल की स्थिति से अवगत कराया गया तो तुरंत ही वह अस्पताल पहुंची और पीएमओ डॉक्टर टीकाराम एवं अधिकारियों से फोन बातचीत की तो उन्होंने जनरेटर की बैटरी को खराब होना बताया गया। डॉक्टरों के कमरों में चलते रहे पंखे, जलते रह़ी लाइटें लेकिन जहां पर कंप्यूटर से परचे बनाए जाते हैं एवं लेबोरेटरी में जांच कच्छ में पढ़ा रहा।
भगवान भरोसे चल रहा राजाखेड़ा का अस्पताल, ढाई घंटे तक बैठे रहे मरीज, फिर भी ना बनी पर्ची, ना मिली दवाई
भगवान भरोसे चल रहा राजाखेड़ा का अस्पताल, ढाई घंटे तक बैठे रहे मरीज, फिर भी ना बनी पर्ची, ना मिली दवाई