Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 अप्रैल 2026
Epaper

अमेरिकी ने होर्मुज स्ट्रेट में उतारे अपने 2 मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाज

अमेरिकी ने होर्मुज स्ट्रेट में उतारे अपने 2 मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाज
अमेरिकी ने होर्मुज स्ट्रेट में उतारे अपने 2 मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाज

ट्रंप ने कहा- ईरान की ओर से बिछाई गई समुद्री सुरंगों को हटाने का काम शुरू किया
वॉशिंगटन।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने शनिवार से होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की ओर से बिछाई गई समुद्री सुरंगों को हटाने का काम शुरू किया है। यह कार्रवाई तब की जा रही है, जब अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है। शनिवार को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता हुई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाया जा रहा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 11 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें हटाने के लिए जरूरी हालात बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके लिए अमेरिकी नौसेना के दो गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाजों ने वहां ऑपरेशन किए हैं। इस ऑपरेशन के तहत बारूदी सुरंगों का पता लगाया गया।
सेंटकॉम के मुताबिक, यूएसएस फ्रैंक ई. पीटरसन (डीडीजी 121) और यूएसएस माइकल मर्फी (डीडीजी 112) होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे और अरब खाड़ी में ऑपरेशन किए। इस अभियान का मकसद यह पक्का करना है कि जलडमरूमध्य ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गाड्र्स कॉप्र्स की बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों से पूरी तरह साफ हो जाए।
सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा है कि आज हमने एक नया रास्ता बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। हम जल्द ही इस सुरक्षित रास्ते को समुद्री उद्योग के साथ साझा करेंगे, ताकि व्यापार का निर्बाध प्रवाह बना रहे। आने वाले दिनों में पानी के नीचे चलने वाले ड्रोन सहित और भी अमेरिकी सेनाएं इस अभियान में शामिल होंगी।