Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

Trump Call PM Modi : ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन करके दी जन्‍मद‍िन की बधाई, यूक्रेन जंग रुकवाने में मदद करने पर बोला-धन्यवाद

Trump Call PM Modi : ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन करके दी जन्‍मद‍िन की बधाई, यूक्रेन जंग रुकवाने में मदद करने पर बोला-धन्यवाद
Trump Call PM Modi : ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन करके दी जन्‍मद‍िन की बधाई, यूक्रेन जंग रुकवाने में मदद करने पर बोला-धन्यवाद

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सकारात्मक बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन मिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।यूक्रेन जंग रुकवाने में मदद करने पर बोला- धन्यवाद

भारतीय पीएम ने जवाब में कहा "मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रम्प, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फ़ोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं। "

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई. यह कदम वॉशिंगटन की ओर से भारत के साथ संबंधों को नई दिशा देने और मज़बूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है

 

ट्रेड डील पर बातचीत के बाद पीएम मोदी-ट्रंप की हुई बात


ट्रंप ने पीएम मोदी को ऐसे समय में शुभकानाएं दी है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत एक बार फिर से शुरू हो गई है. मंगलवार को दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच मीटिंग हुई थी. ये बैठक करीब 7 घंटे तक चली, जिसे दोनों देशों की ओर से सकारात्मक बताया गया. अमेरिकी दूतावास ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को लेकर हुई ये बैठक सकारात्मक रही.


भारतीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार की अहमियत को स्वीकार करते हुए सकारात्मक और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए चर्चाएं की. इस बैठक में व्यापार समझौते (BTA) को जल्‍द पूरा करने के लिए कोशिश तेज करने का फैसला लिया गया है.

 

एक हफ्ते के भीतर दो बार हुई बात


एक हफ्ते के भीतर दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बातचीत थी. पिछले हफ्ते से ट्रंप के तेवर नरम दिखाई दे रहे हैं. ओवल ऑफिस में उन्होंने भारत को महान देश बताते हुए कहा था कि वह हमेशा पीएम मोदी के दोस्त बने रहेंगे. टैरिफ वॉर के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव पर ट्रंप ने कहा था, "चिंता की कोई बात नहीं है. बस कभी-कभी हमारे बीच कुछ पल ऐसे होते