Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच नौ से 11 मई तक तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा की

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच नौ से 11 मई तक तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा की
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच नौ से 11 मई तक तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा की

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के बीच नौ से 11 मई तक तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा की।

ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि इस दौरान सभी सैन्य गतिविधियां रोकी जाएंगी और दोनों देश एक-दूसरे के 1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली भी करेंगे।

ट्रंप ने लिखा कि उम्मीद है कि यह लंबे, घातक और कठिन युद्ध के अंत की शुरुआत साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि संघर्ष समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत में लगातार प्रगति हो रही है।

हालांकि मॉस्को और कीव पहले भी एक-दूसरे पर अलग-अलग घोषित युद्धविरामों के उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में नए संघर्षविराम के पालन को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर बनी हुई है।

ट्रम्प द्वारा दोनों देशों के बीच हुए समझौते की घोषणा के बाद जेलेंस्की ने कहा कि हमें रूस की ओर से 1,000 के बदले 1,000 कैदियों की अदला-बदली करने की सहमति मिल गई है। 9, 10 और 11 मई को युद्धविराम व्यवस्था भी स्थापित की जानी चाहिए।