तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
थलापित विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया।
CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं। टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने CM विजय को 13 मई को विश्वास मत हासिल करने को कहा है।
यह शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद रहें। मंच पर राहुल गांधी और विजय की तस्वीरों सहित स्टेडियम में मौजूद लोगों के उत्साह ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इस दौरान कई और तस्वीरों ने भी देश और दुनिया को अपनी और आकर्षित करने का काम किया। इसमें वंदेमातरम के बाद राष्ट्रगान का होना सहित नीली सिल्क की साड़ी पहने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची अभिनेत्री तृषा कृष्णन का अंदाज भी लोगों को खूब भाया। आइए तस्वीरों में देखते हैं शपथ ग्रहण के कुछ खास पल...