क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के मेकर्स ने बताया सच, बंद नहीं होगा शो, यह बस एक अफवाह!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के मेकर्स ने बताया सच, बंद नहीं होगा शो, यह बस एक अफवाह!

नई दिल्ली। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वक्त टीवी की टीआरपी लिस्ट में टॉप पोजीशन पर बैठा हुआ है। 9 महीने पहले जुलाई में शुरू हुए इस सीरियल ने बेस्ट शो के मामले में कई बार 'अनुपमा' को पीछे छोड़ा है। एकता कपूर के इस शो में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार यह खबर उड़ रही थी कि एक 'स्पिन-ऑफ' शो लाने के चक्कर में मेकर्स 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को बंद करने जा रहे हैं। इन सभी अफवाहों पर अब हाल ही में शो के मेकर्स ने रिएक्ट किया है।

कुछ दिनों पहले ही स्मृति ईरानी ने यह कन्फर्म किया था कि वह किसी भी स्पिन-ऑफ शो का हिस्सा नहीं हैं, जिसके बाद यह अफवाह तेजी से फैली कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' बंद हो रहा है। अब इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी किया है।

उन्होंने लिखा, "हम कुछ दिनों से यह नोटिस कर रहे हैं कि कई मीडिया हाउसेस ने यह दावा किया है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का सीजन 2 कैंसिल हो रहा है और उसे 'क्योंकि रिश्तों के बदलते रूप' रिप्लेस कर रहा है। हम यह क्लियर करना चाहते हैं कि ये सभी दावे पूरी तरह से निराधार हैं। हमारा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' बंद नहीं हो रहा है।"

स्टार प्लस ने इस बयान को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "ऑफिशियल स्टेटमेंट... 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' हर रात साढ़े 10 बजे स्टार प्लस पर और किसी भी समय जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखिए।"

इस वक्त एकता कपूर के शो में चार से पांच ट्रैक एक साथ चल रहे हैं। पहले ट्रैक में फैक्ट्री को बचाने के लिए वृंदा और अंगद एक प्लान बनाते हुए दिख रहे हैं।

वहीं दूसरे ट्रैक में, ऋतिक और मुन्नी को टिम्सी की कस्टडी के लिए मिताली चैलेंज करती नजर आ रही है। इसके अलावा, हाल ही के एपिसोड्स में नोयोना, जिसे 4th स्टेज का कैंसर है, तुलसी के सामने एक ऐसी ख्वाहिश रखती है, जो आने वाले समय में एक बार फिर से तुलसी के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगी।

6 hours, 16 minutes ago सिनेमा-जगत