मदर्स डे के मौके पर सलमान खान ने अपनी दोनों माओं सलमा खान और हेलन (सलीम खान की दूसरी पत्नी) के साथ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। वहीं, सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी सलमा खान, सलीम खान और हेलन के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इमोशनल मैसेज लिखा।
सलमान ने इंस्टाग्राम पर तीन पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह बचपन में मां सलमा की गोद में नजर आए।
दूसरी तस्वीर में सलमान मां सलमा के सिर पर प्यार से हाथ रखते नजर आए।
तीसरी तस्वीर में सलमान गुलाबी और सफेद चेकर्ड शर्ट में दिखाई दिए, जिसमें सलमा और हेलन दोनों नजर आईं।
पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे।’

सलमान खान की पोस्ट।
यूलिया ने भी पोस्ट की फैमिली फोटोज
यूलिया ने भी मदर्स डे पर अपनी फैमिली और सलमान की फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने सलमा खान, सलीम खान और हेलन के साथ फैमिली मोमेंट्स पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे! मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी मानती हूं कि मुझे इनका प्यार मिला। हर परिस्थिति में इनका गर्मजोशी भरा, प्यार और सुरक्षा से भरा हाथ हमेशा मेरे साथ रहा। आई लव यू। उन सभी शानदार महिलाओं को भी मदर्स डे की शुभकामनाएं, जिन्होंने मेरी जिंदगी में मां की तरह साथ दिया। हैप्पी मदर्स डे टू यू, वुमन!’

यूलिया की पोस्ट।

सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है।
वहीं, उनकी दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

सलमान खान ने हाल ही में फिल्म 'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की थी।
इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं।