Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

पीए को मारना, कई सुवेंदु अधिकारी के लिए कोई मैसेज तो नहीं, कल रात को पीए चंद्रनाथ रथ की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि क्या पता सुवेंद्र अधिकारी को निशाना बनाया जा रहा हो। पीए का मारना भी सुवेंदु अधिकारी के लिए एक संदेश हो सकता है। बताते चले सुवेंद्र अधिकारी सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर समेत 2 लोग और थे। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया।

फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। दो गोलियां चंद्रनाथ के सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। उनके ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी।

घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर का इलाज जारी है।

हालांकि पहले चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगने की खबर आई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। भाजपा का आरोप है कि रथ की हत्या की साजिश TMC ने ही रची थी।

घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है।

घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है।

ग्लॉक 47X पिस्टल से फायरिंग, बिना नंबर प्लेट बाइक, 3 बड़े अपडेट्स…

फोरेंसिक जांच के शुरुआती इनपुट के मुताबिक, हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है।

बाइक सवार हमलावर हेलमेट पहने हुए था और बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने मौके से वह कार जब्त की है, जिससे स्कॉर्पियो का रास्ता रोका गया था। हालांकि, उस पर लगा नंबर प्लेट फर्जी निकला।

चंद्रनाथ रथ पर फायरिंग के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग हुई। उनकी हालत गंभीर है। राज्य में 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद अब तक 5 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें 3 भाजपा और 2 TMC से जुड़े थे।

सुवेंदु अधिकारी बोले- 2-3 दिनों तक रेकी के बाद हुई हत्या

सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।

TMC ने मामले की CBI जांच की मांग की

TMC ने सुवेंदु के PA की हत्या के पीछे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोपों का खंडन करते हुए मामले की CBI जांच की मांग की है। पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा-

QuoteImage

हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए।

QuoteImage

देखें वारदात से जुड़ी 7 तस्वीरें…

चंद्रनाथ ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। हमलावर ने उसी तरफ से गोलियां चलाईं।

चंद्रनाथ ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। हमलावर ने उसी तरफ से गोलियां चलाईं।

कार के विंडो से पिस्टल सटा कर फायरिंग हुई। शीशे पर गोलियों के निशान दिखे।

कार के विंडो से पिस्टल सटा कर फायरिंग हुई। शीशे पर गोलियों के निशान दिखे।

चंद्रनाथ को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत चुकी थी।

चंद्रनाथ को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत चुकी थी।