Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री की शपथ: दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू, निषिथ प्रमाणिक मंत्री बने, सुवेंदु ने कहा- पश्चिम बंगाल में अब ‘सोनार बांग्ला’

दैनिक सम्राट संवाददाता
कोलकाता।
सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। सुवेंदु के साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे।
कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे।
पीएम मोदी रोड शो करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। ग्राउंड पर 1 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद वे भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और पैर छुए। मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से घुटनों के बल झुककर बंगाल की जनता को दंडवत प्रणाम किया।
शुभेंदु को योगी ने दिया भगवा गमछा
शुभेंदु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि पश्विम बंगाल में अब सोनार बांग्ला के नए दौर की आधिकारिक शुरुआत हो रही है। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद। 
सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का एक-एककर अभिवादन किया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भगवा गमछा ओढ़ाया। जैसे ही योगी ने उन्हें गमछा पहनाया, तब सबसे ज्यादा तालियां बजीं। बंगाल चुनाव में योगी ने 35 जगह रैलियां की थीं। 31 पर भाजपा जीती। सीएम का स्ट्राइक रेट 89 प्रतिशत रहा।